देश के 26वें नेवी चीफ का संभाला प्रभार, MP से है खास कनेक्शन; जानें कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी?

May 01, 2024

 देश के 26वें नेवी चीफ का संभाला प्रभार, MP से है खास कनेक्शन; जानें कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी?


Admiral Dinesh K Tripathi संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने अपने पूर्ववर्ती एडमिरल आर. हरि कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद मंगलवार को नौसेना स्टाफ के 26वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश के दो जिले रीवा और सतना गौरवान्वित है। इनका जन्म सतना जिले के रामपुर बाघेलान के महुडर गांव में हुई थी। जानिए कौन हैं देश के 26वें नेवी चीफ?


एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार (30 अप्रैल, 2024) को देश के 26वें नेवी चीफ का प्रभार संभाला है। वह आर हरि कुमार के रिटायर (चार दशकों के शानदार करियर के बाद) होने पर नए नौसेना प्रमुख बने हैं। वह एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी का स्थान लेंगे जो भारतीय नौसेना में एक शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए। वाइस एडमिरल त्रिपाठी इस जिम्मेदारी से पहले नौसेना के उपप्रमुख थे।

सन् 1964 में हुआ था एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का जन्म

वाइस एडमिरल कुमार त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। 1 जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

रीवा के सैनिक स्कूल से की पढ़ाई

दिनेश कुमार त्रिपाठी के पिता (स्व.) मुनि प्रसाद तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। इनकी मां रजनी तिवारी गृहणी हैं और अभी अपने बेटे के साथ ही रहती हैं। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े दिनेश कुमार त्रिपाठी की पांचवीं तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में ही हुई। साल 1973 में उन्हें रीवा के सैनिक स्कूल में दाखिला मिला। साल 1981 में यहां से निकले तो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडगवासला, पुणे (महाराष्ट्र) में प्रवेश लिया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अपने गांव से बेहद प्यार है और समय-समय पर वे यहां आते रहते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »