भोपाल / बढ़ती महँगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या, गेंहू का समर्थन मूल्य, महिला-उत्पीड़न, अल्पसंख्यक, दलितों पर हो रहे अत्याचार और अडानी-समूह पर मोदी-सरकार और शिवराज-सरकार की चुप्पी के खिलाफ आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हज़ारों नेताओ और कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश की शिवराज-सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल प्रदर्शन किया एवं राजभवन के घेराव के लिए जवाहर चौक से पैदल-मार्च किया।
आज सुबह से ही भोपाल के जवाहर चौक पर मध्यप्रदेश के हर शहर और गाँव से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। कांग्रेस के नेताओ में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अजय सिंह, विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, युवा-कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, भोपाल जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, के-के मिश्रा, आसिफ ज़की, मनोज शुक्ला, महेंद्र सिंह चौहान, आतिफ अकील सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, ब्लॉक-अध्यक्ष और हज़ारो की संख्या में कांग्रेस-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजभवन घेरने से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस-कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि आज शिवराज-सरकार की जन-विरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है युवक बेरोज़गार है उनको नोकरी नही मिल रही, किसानो की फसलें चौपट हो गई उनको कोई मुआवज़ा नही मिला। गेंहू का समर्थन मूल्य सरकार ने अपने फायदे के हिसाब से तय किया है महिलाओं और युवतियों की स्थिति बद से बदतर हो रही है सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अराजकता का माहौल है महिलाएं सुरक्षित नही है अडानी-समूह पर मोदी-सरकार और राज्य की शिवराज-सरकार मौन क्यों है। में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूँ कि जिसने 20 साल 25 साल कांग्रेस का झंडा उठाया है वो तैयार रहे मध्यप्रदेश की शिवराज-सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे पास सिर्फ 8 महीने है चुनावी तैयारी करने के लिए सभी कांग्रेस-कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतर जाए। कमलनाथ के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने वालो में सुरेश पचौरी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, जीतू पटवारी, अजय सिंह प्रमुख थे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा इस प्रदर्शन में शामिल नही हो सके।
दोपहर 2 बजे जवाहर-चौक से कमलनाथ के नेतृत्व में हज़ारो की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ पैदल मार्च किया। पैदल-मार्च के दौरान कमलनाथ, गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, अजय सिंह समेत बड़े नेता ट्रक में सवार थे।पुलिस-प्रशासन ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पैदल-मार्च को रोकने के लिए रंगमहल चौराहे पर बैरिकेड लगा दिए थे। लेकिन हज़ारों संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और राजभवन की तरफ तेजी से बढ़ने लगे। रंगमहल चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर बने पुलिस की दूसरी बैरिकेड तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँच गए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर-केनन से तेज प्रेशर मारकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच युवा-कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की पुलिस से तीखी झड़प हो गई और प्रदर्शन स्वरूप विक्रांत भूरिया सड़क पर लेट गए। इस दौरान कई कार्यकर्ता नीचे गिरकर घायल हो गए एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया था। भिंड के कांग्रेस के युवा-जिला अध्यक्ष राजकुमार दांगी के हाथ मे चोट आई।
कांग्रेस के इस जंगी प्रदर्शन में डॉ. गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, अजय सिंह, विक्रांत भूरिया, कुणाल चौधरी समेत 50 कांग्रेस-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।