JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश....
भोपाल@ मध्यप्रदेश की एक आवाज़ हम सबकी सेवा समिति का विस्तार संस्था अध्यक्ष निसार खान ने किया। इसी के साथ संस्था के पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई।
एक आवाज़ हम सबकी सेवा समिति के अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि संस्था में जो नियुक्तियां की गई हैं असल मे ये नियुक्तियां समाज के हित के लिए, कोम के हित के लिए एवं देश के हित के लिए की गई हैं जो आने वाले समय मे अब लीडरशिप हम करेंगे कि मुहिम को और बेहतर तरीके से मजबूत करने के लिए हर जिले में लीडर तैयार करना एवं पूरे मध्यप्रदेश एवं देश मे सामाजिक कार्य जैसे की लोगो की शिक्षा के लिए उनको जागृत करना, उनके पुनर्वास, स्वास्थ्य, रोजगार और गरीबो के उत्थान के लिए जैसे कार्य प्रमुख रूप से किए जाएंगे।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष निसार खान ने आगे कहा की काज़ी मुफ़्ती जमील खान मेवाती को संस्था प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है मो. सलीम नियाज़ी को संगठन मंत्री बनाया गया हैं मो. इरशाद को जिला अध्यक्ष सिंगरौली बनाया गया हैं रोशन बेग को ग्वालियर जिला अध्यक्ष और अंसार खान को देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं जिस मकसद के लिए आपको ज़िम्मेदारिया दी गई हैं उस मकसद में आप संगठन को अपने समाज को, अपने क्षेत्र को, अपने जिले को, अपने प्रदेश को एवं अपने देश को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा, और लगन से कार्य करेंगे ऐसी में आशा करता हूँ। इसके बाद संस्था प्रदेश अध्यक्ष निसार खान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देकर उनका होंसला बढ़ाया।