रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के ग्राम दतान (प) निवासी श्री वर्मा का आज रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित निवास में निधन हो गया। वे लगभग 93 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ देवेंद्रनगर मुक्तिधाम में किया गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री वर्मा ने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में संचालित 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसके कारण उन्हें 6 माह की जेल की सजा हुई थी।
JKA 24NEWS
CG
Desh
Featured
Politics
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भुरवा सिंह वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया