मध्य प्रदेश मुस्लिम कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सै. सफदर उल हक़ को मध्य प्रदेश औकाफ का अध्यक्ष नियुक्त किया

June 23, 2019

JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा )

भोपाल@ मध्य प्रदेश मुस्लिम कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सै. सफदर उल हक़ को आल इंडिया बोर्ड औकाफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख गुलाम रब्बानी ने मध्य प्रदेश औकाफ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

अभी तक मध्य प्रदेश मुस्लिम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सफदर उल हक ने मुस्लिमो के हक के लिए बेहतरीन कार्य करते हुए उनकी हर तरह से मदद की हैं। कमज़ोर,गरीब और बेसहारा लोगो की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाते हुए उनकी खिदमत और मदद कर रहे हैं।
उनकी खिदमत और कार्य को देखते हुए आल इंडिया बोर्ड औकाफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख गुलाम रब्बानी ने सफदर उल हक को मध्य प्रदेश औकाफ का अध्यक्ष नियुक्त करके उन पर भरोसा जताया हैं।

सै. सफदर उल हक को मध्य प्रदेश औकाफ का अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट रेहाना सिद्दीकी,मुजीब उर रहमान,फ़िरोज़ खान सतना,इमरान खान सतना,आमिर हुसैन, इरफान खान,मतीन खान,ज़रीफ़ खान और वसीम उल हक आदि गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद पेश करते हुए उनको इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने की शुभकामना दी।

JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा डॉट कॉम) की खबर को किसी भी स्थिति में बिना अनुमति किसी अन्य मिडिया संस्था द्वारा प्रकाशित करना मना हे पालन न करने पर क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती हे

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »