रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे

रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे


भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम कई अटूट रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें वनडे में 264 रन का सर्वोच्च व्यक्त ...और पढ़ें






 Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

1987 में जन्मे रोहित को उनके बर्थडे के मौके पर देश दुनिया से लोग बधाई दे रहे हैं। फैंस उनके क्रिकेट करियर और उनके योगदान की खूब तारीफ कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए असंभव जैसा है। ऐसे में जानते हैं रोहित के बर्थडे पर उनके अटूट रिकॉर्ड्स।
Rohit Sharma Unbroken Records: हिटमैन के अटूट रिकॉर्ड
1. ODI इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- 264

साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 264 रन ठोककर ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। इस पारी में उन्होंने 42 बाउंड्रीज लगाए थे।



2. ODI में तीन दोहरे शतक, दुनिया में इकलौते बल्लेबाज

जहां बाकी खिलाड़ी एक डबल सेंचुरी के लिए तरसते हैं, तो रोहित शर्मा ने तीन बार वनडे में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। रोहित ने नाबाद 209 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में बनाए थे। 264 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में और 208 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ हिटमैन ने मौहाली में खेली थी।

3. एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

ICC Cricket World Cup 2019 में रोहित शर्मा ने 9 पारियों में 5 शतक जड़ दिए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, उनके नाम कुल 7 वर्ल्ड कप शतक हैं।
4. कप्तानी में 1 साल में 2 ICC ट्रॉफी

रोहित सिर्फ बल्लेबाज नहीं, एक सफल कप्तान भी हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 जीता, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। 12 महीनों के अंदर दो आईसीसी टाइटल जीतकर उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की।
5. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित को हिटमैन नाम यूं ही नहीं मिला है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा (637 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है) इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ रखा है। छक्के ही नहीं टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रोहित हैं।


उन्होंने टी20आई में 4231 रन बनाए हैं। रोहित दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में सिक्स का शतक पूरा किया है। रोहित ने अपनी रिकॉर्ड 264 रन की पारी के दौरान 33 चौके लगाए थे, जो एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »