UN ने की भारत के आतंक रोधी प्रयासों की सराहना, सिबी जार्ज की हुई अहम बैठक

UN ने की भारत के आतंक रोधी प्रयासों की सराहना, सिबी जार्ज की हुई अहम बैठक


विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जार्ज ने संयुक्त राष्ट्र आतंक रोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर जौएव से मुलाकात की। ...और पढ़ें





आतंकवाद के खिलाफ भारत-UN सहयोग मजबूत (फाइल फोटो)


सिबी जार्ज ने यूएनओसीटी के एलेक्जेंडर जौएव से मुलाकात की।


भारत के आतंक रोधी प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र ने सराहना की।


आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा हुई, भारत की भूमिका अहम।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जार्ज ने संयुक्त राष्ट्र आतंक रोधी कार्यालय (यूएनओसीटी) के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर जौएव से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और यूएनओसीटी के बीच सहयोग पर चर्चा हुई।


जौएव ने भारत के आतंक रोधी प्रयासों की प्रशंसा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सचिव (पश्चिम) सिबी जार्ज ने आतंक रोधी के कार्यवाहक अवर महासचिव एलेक्जेंडर जौएव से मुलाकात की और आतंकवाद के खतरे से निपटने में यूएनओसीटी के साथ भारत के मजबूत सहयोग पर चर्चा की।"

भारत की सराहना की

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कार्यवाहक अवर महासचिव जौएव ने वैश्विक आतंक रोधी प्रयासों में भारत के लंबे समय से चले आ रहे योगदान की सराहना की। इससे पहले बुधवार को सिबी जार्ज ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की थी और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के मुद्दे पर चर्चा की थी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »