INC का मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस', भाजपा ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर साधा निशाना
भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना करने और पाकिस्तान की तारीफ करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद प ...और पढ़ें

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना। फाइल फोटो
भाजपा ने कांग्रेस को 'इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस' कहा।
राहुल गांधी पर विदेश नीति के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।
पाकिस्तान की प्रशंसा और भारत के रुख की आलोचना की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर पाकिस्तान की तारीफ करने और पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना करने के लिए झूठ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
भाजपा ने कहा कि आइएनसी का मतलब अब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस है। कांग्रेस के कुछ नेता भी राहुल गांधी को आईना दिखा रहे हैं, जिन्होंने केवल भाजपा का विरोध करने के कारण भारत की स्थिति को कमजोर किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर की गई सिलसिलेवार पोस्ट में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गलत दावा किया है कि शिवालिक और नंदा देवी जैसे भारतीय जहाज देश में नहीं पहुंच रहे हैं और ईरान के साथ भारत के संबंध टूट गए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत का सातवां टैंकर ग्रीन सानवी होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया, जो इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस के लिए एक और बड़ी शर्मिंदगी का कारण बना।
ऊर्जा हितों की भी रक्षा की
उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल प्रभावित क्षेत्र में अपने लोगों को सुरक्षित किया है, बल्कि अपने ऊर्जा हितों की भी रक्षा की है। पूनावाला ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी पर लगातार झूठ फैलाने और विदेश नीति का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
कहा कि विदेश नीति का राजनीतिकरण करना राहुल गांधी की मानक कार्यप्रणाली बन गई है। पूनावाला ने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी का व्यवहार पाकिस्तान के नेता जैसा प्रतीत होता है।
जिस पाकिस्तान की वे प्रशंसा करते हैं, वह अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की स्थिति में भी नहीं है। वह कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहा है और ईंधन छोटी बोतलों में वितरित किया जा रहा है।