CSK का बेहद अटपटा मास्‍टरस्‍ट्रोक, चोटिल आयुष म्‍हात्रे के रिप्‍लेसमेंट के रूप में तेज गेंदबाज पर खेला दांव

 CSK का बेहद अटपटा मास्‍टरस्‍ट्रोक, चोटिल आयुष म्‍हात्रे के रिप्‍लेसमेंट के रूप में तेज गेंदबाज पर खेला दांव



आयुष म्हात्रे चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक गेंदबाज को टीम में शामिल कर सभी को हैरान कर दिया है। ...और पढ़ें






स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का सीएसके ने एलान कर दिया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने एक अटपटा फैसला किया है क्योंकि एक बल्लेबाज की जगह उन्होंने तेज गेंदबाज को शामिल किया है। चेन्नई के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।


पांच बार की विजेता टीम सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो चुके थे। धोनी और स्पेंशर जॉनसन चोट की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष भी पूरे सीजन से बाहर हो गए और उनकी जगह सीएसके ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को अपनी टीम में शामिल किया है।
CSK के साथ जुड़े आकाश मधवाल

आयुष म्हात्रे चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आकाश मधवाल को चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया है। मधवाल आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में करियर की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे। हालांकि, आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उनके ऊपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। अब चेन्नई ने उन्हें स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
आकाश मधवाल का आईपीएल करियर

आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए मधवाल ने डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। अब तक वे लीग में 17 मुकाबले खेल चुके हैं और 23 विकेट अपने नाम किए हैं। मधवाल घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड के लिए खेलते हैं। 32 वर्षीय गेंदबाज ने अपने पहले ही सीजन में कमाल का स्पेल किया था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

मुंबई बनाम चेन्नई मैच

चेन्नई को अपना अगला मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को खेलना है। मैच से पहले सीएसके ने म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का एलान किया। अब मधवाल टीम के साथ जुड़ेंगे, जिन्होंने हाल ही में चेन्नई के ट्रायल में हिस्सा लिया था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम जारी सीजन में संघर्ष कर रही है और उन्होंने 6 में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »