रांची में हेलमेट पहनकर आए अपराधियों ने गन पॉइंट पर की लूटपाट, CCTV में कैद हुए तीन नकाबपोश

 रांची में हेलमेट पहनकर आए अपराधियों ने गन पॉइंट पर की लूटपाट, CCTV में कैद हुए तीन नकाबपोश


रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड पर प्रीति ज्वेलर्स में मंगलवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। बाइक सवार चार अ ...और पढ़ें




एआई जेनरेटेड तस्वीर


प्रीति ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट


बदमाशों ने 2 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल लूटा


सीसीटीवी में हेलमेट पहने तीन अपराधी हुए कैद

 संवाददाता, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड पर मंगलवार देर शाम एक ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अपराधियों ने प्रीति ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए महज कुछ ही मिनटों में करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लूट लिए।


मिली जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी पैदल दुकान के अंदर घुसे और हथियार निकालकर कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे। अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे गहने और गल्ले से नकदी लूट ली।

दुकान संचालक का मोबाइल फोन भी ले गए

जाते समय वे दुकान संचालक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। अपराधियों ने चालाकी दिखाते हुए दुकानदार को गेट तक छोड़ने को कहा, ताकि आसपास के लोगों को शक न हो। वारदात के बाद तीनों अपराधी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। दो मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल की ओर और एक बरियातू की तरफ फरार हुआ।


घटना के बाद दुकानदार ने आसपास के दुकानदारों को सूचना दी, जिसके बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान संचालक व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है। सीसीटीवी फुटेज में तीन अपराधी हेलमेट पहने हुए नजर आए हैं।

पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »