स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? फैमली मीटिंग के बाद तेज हुई शादी की चर्चा

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? फैमली मीटिंग के बाद तेज हुई शादी की चर्चा

पिछले साल के अंत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्‍व कप जीतकर इतिहास रचा था। ...और पढ़ें





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल के अंत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्‍व कप जीतकर इतिहास रचा था। इसके कुछ समय बाद ही स्‍टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की तारीख पोस्‍टपोन हो गई थी। खबरों के अनुसार, शादी से एक दिन पहले उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।

पिता की तबियत‍ बिगड़ी थी

शादी के फंक्‍शन धूमधाम से चल रहे थे। इस बीच खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास का बीमार हो गए हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में शादी को कुछ समय के लिए पोस्‍टपोन किया है। इसके कुछ ही समय बाद पलाश मुच्छल अस्पताल में भर्ती हो गए थे। दोनों पक्षों की चिंता बढ़ने पर परिवारों ने शादी पोस्‍टपोन करने पर सहमति जताई। कुछ दिन बाद खबर आई कि पलाश चीट कर रहे थे, इस कारण शादी नहीं हुई। हालांकि, उनका परिवार इन दावों का लगातार खंडन कर रहा था।

परिवार की मुलाकात हुई

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने बाद में बयान जारी कर अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले की पुष्टि की। इसके बावजूद हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके परिवारों के बीच सुलह के संकेत दिख रहे हैं। वीडियो में स्मृति के पिता पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रहे हैं। पलक श्रीनिवास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वे रवाना हो जाते हैं।

पैचअप की अफवाह तेज

वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग उनके पैचअप की संभावना जता रहे हैं। वहीं कुछ लोगो ने इसे फर्जी या पुराना बताकर खारिज कर दिया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह क्लिप तब रिकॉर्ड की गई होगी जब यह जोड़ा साथ था। दैनिक जागरण इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने अभी तक इस वीडियो पर कोई कमेंट नहीं किया है।

क्रिकेट पर मंधाना का फोकस

स्मृति का पूरा फोकस क्रिकेट पर है। वह विमंस प्रीमियर लीग में आरसीबी और भारतीय महिला टीम की अहम प्‍लेयर हैं। WPL 2026 में मंधाना ने कमाल की बल्‍लेबाजी की थी और वह सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली बैटर थीं। उन्‍होंने 9 मैच की 9 पारियों में 53.86 की औसत और 153.25 की स्‍ट्राइक रेट से 377 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार बल्‍लेबाजी के चलते आरसीबी ने खिताब पर कब्‍जा जमाया था। पिछले साल भारत के लिए अपने प्रदर्शन के लिए उन्‍होंने बीसीसीआई महिला प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »