पंजाब के खिलाफ गरजा आयुष म्हात्रे का बल्ला, अर्धशतक ठोककर वैभव सूर्यवंशी के क्लब में मारी एंट्री

पंजाब के खिलाफ गरजा आयुष म्हात्रे का बल्ला, अर्धशतक ठोककर वैभव सूर्यवंशी के क्लब में मारी एंट्री

पंजाब किंग्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की खास लिस्ट में जगह बना ली है। ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली। उन्होंने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में 73 रनों की पारी खेली और अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई। म्हात्रे ने इस अर्धशतक के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।


युवा बल्लेबाज को सीएसके ने आईपीएल 2025 के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही अपनी प्रतिभा का प्रमाण दे दिया था। इसके बाद चेन्नई की टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए भी रिटेन किया था। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने शानदार पारी खेली। पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद म्हात्रे ने वापसी की और अर्धशतक लगाकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

आयुष म्हात्रे ने बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में म्हात्रे अब उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 19 साल की उम्र से पहले सबसे अधिक बार 50 रनों के आंकड़े को पार किया है। इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। सूर्यवंशी अब तक 15 साल के हैं और उन्होंने 3 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। म्हात्रे अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने 2 बार ये कारनामा किया है। वे चेन्नई के लिए चेपॉक में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। म्हात्रे ने 18 साल 261 दिनों की उम्र में ये कारनामा किया है।

19 साल की उम्र से पहले अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज-वैभव सूर्यवंशी - 3
आयुष म्हात्रे - 2
पृथ्वी शॉ - 2
आयुष म्हात्रे ने लगाया अर्धशतक

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छ्क्के निकले। इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट्स खेले, जिसमें पुल शॉट भी शामिल रहा। म्हात्रे दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को अपना आइडल मानते हैं और उनके पुल शॉट में भी हिटमैन की झलक देखने को मिली। इससे पहले 18 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 48 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली थी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »