टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पागल पत्नी ने रची थी बैंकर पति की मौत की साजिश, ऑडियो ने खोली पोल

 टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पागल पत्नी ने रची थी बैंकर पति की मौत की साजिश, ऑडियो ने खोली पोल


पुलिस ने बुधवार शाम इस मामले में मृतक की पत्नी अर्चना अरोड़ा (30 वर्ष) और उसके प्रेमी ऋषभ शर्मा (टैक्सी ड्राइवर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर हत्या क ...और पढ़ें





टैक्सी ड्राइवर के प्यार में पागल पत्नी ने रची थी बैंकर पति की मौत की साजिश (फोटो- सोशल मीडिया)


दंपति के दो बच्चे हैं। कर्णव की पोस्टिंग जयपुर में थी


अर्चना अक्सर जयपुर पति से मिलने के लिए ऋषभ शर्मा की टैक्सी से जाती थी


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्तों के विश्वासघात की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। अलवर में आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड कर्णव खत्री (32 वर्ष) को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची गई।

पुलिस ने बुधवार शाम इस मामले में मृतक की पत्नी अर्चना अरोड़ा (30 वर्ष) और उसके प्रेमी ऋषभ शर्मा (टैक्सी ड्राइवर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर हत्या की साजिश, धमकी और फिरौती की मांग का आरोप है।

पुलिस जांच के अनुसार, कर्णव खत्री की शादी 2018 में अर्चना अरोड़ा से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। कर्णव की पोस्टिंग जयपुर में थी।

अर्चना अक्सर जयपुर पति से मिलने के लिए ऋषभ शर्मा की टैक्सी से जाती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध विकसित हो गए।

दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट कर्णव खत्री को माना। इसी के चलते उन्होंने पति को मारने की सोची-समझी साजिश रची।

7 सितंबर 2025 को अर्चना अपने प्रेमी ऋषभ के साथ घर से लगभग 5 लाख रुपये के गहने-नकदी और छोटे बेटे को लेकर फरार हो गई। इसके बाद आरोपियों ने कर्णव को बार-बार धमकियां दीं। फरवरी 2026 में ऋषभ ने व्हाट्सएप कॉल पर 50 लाख रुपये की मांग की और बर्बाद करने की धमकी दी।


मार्च 2026 में ऋषभ ने कर्णव को टैक्सी में जयपुर ले जाते समय रास्ते में मारने का प्रयास भी किया। कर्णव ने 7 मार्च 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी, जिसमें साजिश के सबूत मिले।


एनईबी थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। बुधवार शाम अर्चना अरोड़ा और ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अर्चना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि ऋषभ को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »