शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा दावा, कोविड वैक्सीन ने ली पिता की जान! फिर शुरू हो गई बहस

शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा दावा, कोविड वैक्सीन ने ली पिता की जान! फिर शुरू हो गई बहस


चार साल बाद भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न की अचानक मौत पर चर्चा थमती नजर नहीं आ रही है। अब उनके बेटे जैक्सन वॉर्न के हालिया बयान ने इस म ...और पढ़ें




 चार साल बाद भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न की अचानक मौत पर चर्चा थमती नजर नहीं आ रही है। अब उनके बेटे जैक्सन वॉर्न के हालिया बयान ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की उम्र में वॉर्न का निधन हो गया था, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को हिला कर रख दिया था।


‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जैक्सन वॉर्न ने दावा किया कि हो सकता है कोविड-19 वैक्सीन ने उनके पिता की सेहत पर असर डाला हो। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वॉर्न को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पहले से थीं।

ऐसा था पहला रिएक्शन

जैक्सन ने कहा, “मुझे लगता है कि कोविड वैक्सीन इसमें शामिल रही होगी। भले ही पापा को पहले से कुछ दिक्कतें थीं, लेकिन इसने उन्हें और बढ़ा दिया।” उन्होंने यह भी बताया कि पिता के निधन की खबर मिलते ही उनका पहला रिएक्शन सरकार, कोविड और वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराने का था।

उन्होंने खुलासा किया कि वह इन विचारों को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा न करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, "अगर मैं उस वक्त यह सब कह देता, तो आज स्थिति अलग होती।"

कई बार ली थी वैक्सीन

जैक्सन ने यह भी दावा किया कि शेन वॉर्न ने कई बार वैक्सीन ली थी, जबकि वह इसके लिए इच्छुक नहीं थे। उनके अनुसार, काम के दबाव के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इस तरह के विचारों में उलझे रहने से गुस्सा बढ़ता है, जो किसी के लिए भी सही नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं अब इन बातों के बारे में ज्यादा सोचने से बचता हूं।”
बेहतर थी स्थिति

अपने पिता की जीवनशैली पर बात करते हुए जैक्सन ने बताया कि वॉर्न उस समय मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में थे। उन्होंने कहा, "वह खुश थे, पहले से बेहतर दिख रहे थे। हां, वह स्मोकिंग और ड्रिंक करते थे, लेकिन कई लोग इससे ज्यादा करते हुए भी लंबी उम्र जीते हैं।"


शेन वॉर्न 2021 में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान कोविड पॉजिटिव भी पाए गए थे। हालांकि, उनकी कोई गंभीर बीमारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी, जिससे उनकी अचानक मौत आज भी रहस्य और बहस का विषय बनी हुई है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »