सब फेक है भाई', डेब्यू में 4 विकेट और फिर सिराज स्टाइल में वीडियो; मैदान के बाद कैमरे पर भी छाए प्रफुल्ल हिंगे

सब फेक है भाई', डेब्यू में 4 विकेट और फिर सिराज स्टाइल में वीडियो; मैदान के बाद कैमरे पर भी छाए प्रफुल्ल हिंगे

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद जितनी चर्चा प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी की हुई, उतनी ही वायरल हुआ प्रफुल्ल हिंगे का मजेदार वीडियो। ...और पढ़ें




 आईपीएल-2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद जितनी चर्चा प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी की हुई उतना ही वायरल हुआ उनका मजेदार वीडियो। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए इस युवा पेसर ने इतिहास रच दिया, लेकिन मैच के बाद उन्होंने जिस अंदाज में मोहम्मद सिराज के एक पुराने वीडियो को रीक्रिएट किया उसने फैंस का दिल जीत लिया।

‘सब फेक है… नीचे वाला ही रियल है’

मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में नितीश रेड्डी ने प्रफुल्ल के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में प्रफुल्ल पूरे कॉन्फिडेंस और मस्ती भरे अंदाज में कैमरे के सामने आते हैं और कहते हैं, “भाई लोग, जो भी भाई का आईडी है, वो सब फेक है… एक जो नीचे आईडी टैग होगा, वही रियल है।”

उनका स्टाइल, चेहरे के एक्सप्रेशन और बोलने का तरीका बिल्कुल मोहम्मद सिराज के उस पुराने इंस्टाग्राम वीडियो जैसा था, जिसमें उन्होंने फेक अकाउंट्स को लेकर फैंस को अलर्ट किया था। प्रफुल्ल ने उसी अंदाज को कॉपी करते हुए हल्का सा स्माइल और कूल बॉडी लैंग्वेज के साथ डायलॉग बोला जिसने वीडियो को और भी मजेदार बना दिया। यही वजह रही कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

पहले ही ओवर में रचा इतिहास

प्रफुल्ल ने डेब्यू करते हुए पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उन्होंने इसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुआन ड्रे प्रीटोरियस को भी पवेलियन भेज दिया।

इस धमाकेदार शुरुआत के साथ प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास में पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में चार विकेट लेकर 34 रन दिए और टीम को 57 रन की बड़ी जीत दिलाने में अहम रोल निभाई।


इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के 91 और हेनरिक क्लासेन के 40 रनों की बदौलत 216/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान की पूरी टीम 159 रनों पर ढेर हो गई थी।डेब्यू मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन और फिर वायरल वीडियो, प्रफुल हिंगे एक ही दिन में स्टार बन गए हैं। अब सभी की नजरें उनके अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »