अंपायर की गलती के कारण बुरी तरह फंस गए थे आयुष म्हात्रे, बैट टेस्ट को लेकर हुआ खूब ड्रामा

 अंपायर की गलती के कारण बुरी तरह फंस गए थे आयुष म्हात्रे, बैट टेस्ट को लेकर हुआ खूब ड्रामा


पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मैच में आयुष म्हात्रे के लिए एक समय दुविधा वाला रहा। अंपायर की गलती की वजह से उनका बल्ला टेस्ट में तीन बार फेल ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में शानदारी पारी खेली। उन्होंने 73 रन बनाए, जिससे चेन्नई की टीम ने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। म्हात्रे की कमाल की पारी से पहले जमकर हंगामा हुआ था और इसमें अंपायर की पूरी गलती थी। आयुष बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तो अंपायर उनका बैट चेक करने लगे और इस दौरान अजीब ड्रामा देखने को मिला।


अंपायर की गलती की वजह से म्हात्रे का बैट तीन बार टेस्ट में फेल हो गया। इसके बाद अंपायर को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज का बैट टेस्ट पास हो गया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में तबाही मचा दी और 169 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। युवा खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई लेकिन अंपायर की गलती चर्चा का विषय बनी हुई है।


अंपायर की वजह से आयुष म्हात्रे का बैट फेल

गौरतलब है कि अंपायर को अगर किसी बल्लेबाज का बल्ला टेस्ट करने की जरूरत होती है, तो वे गेज का इस्तेमाल करते हैं। बैट इसमें से आरपार होनी चाहिए। इससे पता चलता है कि बल्ला उसी आकार का है, जो नियम है। ऐसे में अंपायर ने म्हात्रे के बल्ले का टेस्ट लिया। इस दौरान उनका पहला बैट टेस्ट में फेल हो गया। 18 वर्षीय खिलाड़ी का दूसरा और तीसरा बैट भी टेस्ट में फेल हो गया।

आयुष के तीन बैट के फेल होने के बाद अंपायर को अपनी गलती का एहसास हुआ। दरअसल, वे उल्टे गेज के साथ युवा बल्लेबाज के बल्ले का टेस्ट कर रहे थे। उन्होंने गेज को सीधा करके टेस्ट किया, तो म्हात्रे का पहला बल्ला ही पास हो गया। इस दौरान खुद बल्लेबाज काफी असहज दिखाई दे रहे थे क्योंकि लगातार तीन बल्ला फेल हो गया था। हालांकि, जब उनका बैट पास हुआ, तो मैदान पर हंसी का माहौल देखने को मिला और हर कोई हंस रहा था।

आयुष म्हात्रे की कमाल की पारी

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी में जीत दिलाने वाले म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 48 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »