साबरमती बीजी–आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, गुजरात और बंंगाल के बीच सीधी कनेक्टिविटी
Sabarmati-Asansol Summer Special Train: रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें साबरमती बी ...और पढ़ें

जामताड़ा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु रेलवे ने साबरमती बीजी एवं आसनसोल के बीच एक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09435 साबरमती बीजी–आसनसोल विशेष ट्रेन 17 व 24 अप्रैल को साबरमती बीजी से रात 10:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
वहीं, वापसी दिशा में 09436 आसनसोल–साबरमती बीजी विशेष ट्रेन 19 व 26 अप्रैल को आसनसोल से शाम 4:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07:15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी। इस ट्रेन में पूर्णतः वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल के साथ ही झारखंड भी गुजरात से सीधे तैयार पर जुड़ जाएगा।
मुख्य जानकारीट्रेन संख्या: 09435 / 09436
रूट: साबरमती बीजी ↔ आसनसोल
चलने की तारीखें:साबरमती से: 17 अप्रैल और 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
आसनसोल से वापसी: 19 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
समय (टाइमिंग)साबरमती से प्रस्थान: रात 10:55 बजे
धनबाद आगमन: तीसरे दिन सुबह लगभग 11:15 बजे
आसनसोल आगमन: दोपहर 1:15 बजे
वापसी में:आसनसोल से प्रस्थान: शाम 4:10 बजे
धनबाद: शाम 5:50 बजे
साबरमती आगमन: तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे
प्रमुख स्टेशन (रूट)
यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जैसे:
यह वीडियो भी देखें
अजमेर
जयपुर
प्रयागराज
डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन)
गया
धनबाद
कोच सुविधायह ट्रेन पूरी तरह AC (वातानुकूलित) कोच वाली है
खास बात:
यह स्पेशल ट्रेन खास तौर पर झारखंड (धनबाद/आसनसोल क्षेत्र) और गुजरात के यात्रियों को सीधी सुविधा देगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।