पीएसएल 2026 के 9वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने क्वेटा ग्लेडिएयर्स के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के हीरो कप्तान शादाब खान रहे, जिन्होंने बल्ले और ग ...और पढ़ें

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को हराया
इस्लामाबाद ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
शादाब खान ने बल्ले से लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाद समीर मिन्हास और कप्तान शादाब खान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इस्लामाबाद यूनाइटेन ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 8 विकेट से हराया। इस्लामाबाद ने इसी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में पहली जीत दर्ज की है। इससे पहले उन्हें मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ हार मिली थी। तो वहीं पेशावर जल्मी के खिलाफ बारिश की वजह से मैच का नतीजा नहीं निकल सका था।
शादाब की कप्तानी वाली टीम को अब पहली जीत मिली है। इस जीत में खान ने बेहतरीन पारी खेली और उन्होंने अर्धशतक लगाया। क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे और इस्लामाबाद को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया था। इस स्कोर को यूनाइटेड ने आसानी ने हासिल कर लिया और मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की।
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीता मुकाबला
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शादाब की कप्तानी वाली टीम ने इसे 18.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की। इस्लामाबाद ने मैच में शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। समीर ने 48 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
मिन्हास के अलावा कप्तान शादाब ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए थे। उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने बनाए थे 183 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्वेटा की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 183 रन बनाए। उनके लिए कप्तान सऊद शकील ने शानदार शुरूआत की और 26 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए हसन नवाज ने कमाल की बल्लेबाजी की। नवाज ने 36 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी पारी का ही नतीजा था कि ग्लेडिएटर्स ने मैच में 183 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इस्लामाबाद के लिए कप्तान शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 23 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी का ही नतीजा था कि विपक्षी टीम 200 के स्कोर को नहीं छू सकी। शादाब के अलावा सलमान इरशाद और इमाद वसीम को एक-एक सफलता मिली।