खाता खोलने को बेताब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, दिल्ली कैपिटल्स से आज होगी टक्कर

 खाता खोलने को बेताब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, दिल्ली कैपिटल्स से आज होगी टक्कर



सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम शनिवार को जब आईपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। ...और पढ़ें





चेन्‍नई को अब तक नहीं मिली जीत।


पिछली तीन मैचों में सीएसके को मिली है हार


संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव


चेन्‍नई को हर डिपार्टमेंट में अच्‍छा करना होगा


सत्र की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम शनिवार को जब आईपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसके अनुभवी बल्लेबाजों संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है।

करना होगा बड़ा सुधार

सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अभी तक खेले गए तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने भी टीम के संतुलन को प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच में चोट से उबरकर वापसी करने की उम्मीद है।


हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जो पिंडली में खिंचाव के कारण इस सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों एक रन से मिली हार से आहत होगी।

अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम आईपीएल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लय बरकरार रखने के महत्व को समझती है और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होगी। बल्लेबाजी में केएल राहुल की पिछले मैच में फार्म में वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत है लेकिन नीतीश राणा अभी तक उसके बल्लेबाजी क्रम में कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है।

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फाल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शार्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज।

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पाथुम निसांका, लुंगी नगिदी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »