राज्यसभा की जंग: झारखंड में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी एक सीट की दावेदारी, के. राजू बोले- गठबंधन दलों से करेंगे बात
के. राजू ने दावा किया है कि झारखंड कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और इसके लिए झामुमो व राजद से बात करेगी। यह बयान ऐसे समय आया ह ...और पढ़ें
झारखंड कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर कायम, के. राजू गठबंधन से करेंगे बात।
कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर दावेदारी करेगी।
के. राजू झामुमो और राजद से करेंगे बातचीत।
पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी जोर।
झाररखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने एक बार फिर दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट पर कांग्रेस की दावेदारी बन रही है। पार्टी राज्यसभा में एक उम्मीदवार भेजने की कोशिश करेगी।
इसके लिए शीघ्र ही झामुमो और राजद के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी। ज्ञात हो कि झारखंड में खाली हो रही दो सीटों पर झामुमो ही दावेदारी कर रहा है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बयान गठबंधन के लिए नए संकेत दे रहा है। राजू का यह बयान प्रदेश मुख्यालय में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद आया है।
राजू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब संगठन में कोई भी नेता हवाई काम नहीं करेगा। प्रत्येक उपाध्यक्ष एक विधानसभा, महासचिव को जिले की बजाय प्रखंड की कमान मिलेगी।
सचिवों को मंडल स्तर पर तैनात किया गया है ताकि पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर भी चार उपाध्यक्षों की एक कोर टीम बनायी गयी है। पिछले 25 वर्षों में पार्टी के अंदर एसससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों से नेतृत्व पैदा करने में कमी रही है।
अब पार्टी केवल उन्हें वोट बैंक नहीं बल्कि इनके बीच से लीडर पैदा करने की कोशिश कर रही है। राजू ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को भी ड्राइंग रूम पालिटिक्स छोड़कर क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि पहले बिहार और फिर असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा को गठबंधन में सीटें नहीं मिलने पर नाराजगी चल रही है। प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच सांप-नेवला तक उदाहरण पेश किया जा चुका है। ऐसे में राजद और कांग्रेस के साथ राज्यसभा सीट पर सामंजस्य बनेगी या गांठ बढ़ेगी, झारखंड की राजनीति के लिए महत्पूर्ण होगा।
JKA 24NEWS
Desh
राज्यसभा की जंग: झारखंड में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी एक सीट की दावेदारी, के. राजू बोले- गठबंधन दलों से करेंगे बात
Next
« Prev Post
« Prev Post
Previous
Next Post »
Next Post »