पिता नहीं बन पाया युवक तो पड़ोसी को ठहराया जिम्मेदार, डायन समझकर मार डाला; दुमका में अंधविश्वास का क्रूर चेहरा

 पिता नहीं बन पाया युवक तो पड़ोसी को ठहराया जिम्मेदार, डायन समझकर मार डाला; दुमका में अंधविश्वास का क्रूर चेहरा


दुमका में एक युवक ने पिता न बन पाने और परिवार की बर्बादी का आरोप लगाते हुए 55 वर्षीय विधवा को डायन मानकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें




आरोपी को लेकर जाती पुलिस। फोटो जागरण

युवक ने विधवा को डायन मानकर हत्या की।


पिता न बन पाने का आरोप लगाया था।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


 दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में सोमवार की देर शाम को पिता नहीं बन पाने से नाराज पड़ोस के युवक ने 55 साल की विधवा पक्कू हेंब्रम को डायन मान लिया और अपने ही घर में उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद आरोपित मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार की सुबह जेल भी भेज दिया गया।


मुंशी की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से विधवा उसे हर बात में टोका करती थी। शादी के तीन साल बाद ही जब मुंशी पिता नहीं बन सका, तो उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। पिछले साल उसके पिता की भी मौत हो गई। इसके लिए वह विधवा महिला को दोषी मानता था।

मुंशी को लगता था कि महिला डायन है, जिस कारण से उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया। महिला घर से निकलते ही टोक दिया करती थी, जिस कारण उसका कोई भी काम नहीं हो पता था।

कई बार मना करने के बाद भी महिला ने टोका-टाकी बंद नहीं की। ऐसे में मुंशी ने सोमवार की शाम तय कर लिया कि महिला को जान से मार देना है। बहाने से महिला को घर में बुलाया और लकड़ी के डंडे से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

गांव की चौकीदार से सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे मुंशी टुडू को धर दबोचा।

थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया कि डायन के शक में मुंशी ने वृद्धा की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त डंडा को भी बरामद कर लिया गया है। मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »