फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एलएसजी बनाम आरआर का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एलएसजी बनाम आरआर का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

आज रात 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। ...और पढ़ें





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 LSG vs RR Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की नजरें होगी कि जब वो लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करें तो उस मैच में जीत हासिल कर अपने ट्रैक पर वापसी करें। आईपीएल 2026 का 32वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ बनाम आरआर का ये मैच आज रात 7:30 बजे से खेला जाना है।

LSG-RR के बीच आज IPL का मैच

आईपीएल के 19वें सीजन में आरआर की टीम बैक-टू-बैक हार के बाद लखनऊ के खिलाफ मैच जीतकर अपना मोमेंटम वापस पाना चाहेगी। आरआर ने अपने अभियान की आगाज सीएसके, एमआई और आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ किया था, जबकि उन्होंने अहमदाबाद में गुजरात को भी हराया था।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक 6 में से केवल दो ही मैच में जीत हासिल की है और वो 4 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल 9वें पायदान पर विराजमान है। ऐसे में लखनऊ की नजरें भी पिछले 3 मैच में मिली हार के बाद जीत के साथ वापसी करने पर होगी। आइए जानते हैं फैंस कैसे और कहां लखनऊ बनाम आरआर का मैच लाइव देख सकते हैं?

LSG vs RR: किन प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें?

राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरैल, इस मौजूदा सीजन में टीम की सबसे बड़ी ताकत है, जिन्होंने काफी मैच में टीम को ठोस शुरुआत दिलाई है।


वैभव सूर्यवंशी ने आरआर की तरफ से सीजन में अब तक 6 मैचों में 246 रन बना लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 का है। आरआर की नजरें होगी कि उनका मिडिल ऑर्डर यानी कप्तान रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और रवींद्र जडेजा, लखनऊ के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करें।


गेंदबाजी की बात करें तो रवि बिश्नोई अभी तक आरआर की तरफ से शानदार परफॉर्म करते नजर आए, जिन्होंने मौजूदा सीजन में कुल 10 विकेट चटकाए हैं। जोफ्रा आर्चर ने भी अभी तक 8 विकेट ले लिए हैं। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप ऑर्डर से एडन मार्करम ने 6 मैच में अब तक 162 रन बना लिए हैं। वहीं, प्रिंस यादव ने 11 विकेट चटकाए हैं और वो टीम के टॉप विकेट टेकर है।

एलएसजी बनाम आरआर स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु, आकाश प्रभु। महाराज सिंह


राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, अमन राव, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा। कुलदीप सेन, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, विग्नेश पुथुर, यश पुंजा

एलएसजी बनाम आरआर आईपीएल 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एलएसजी बनाम आरआर मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और उनके संबंधित एचडी टीवी चैनलों पर किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

सर्वोत्तम टीम स्कोर: 235/6 (केकेआर द्वारा एलएसजी के खिलाफ, 2024)

न्यूनतम टीम स्कोर: 108/10 (एलएसजी द्वारा आरसीबी के खिलाफ, 2023)

सर्वोत्तम व्यक्तिगत स्कोर: 118 (ऋषभ पंत द्वारा, एलएसजी बनाम आरसीबी, 2025)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 5/14 (मार्क वुड द्वारा, एलएसजी बनाम डीसी, 2023)

सर्वोत्तम साझेदारी: 152 (ऋषभ पंत और मिशेल मार्श द्वारा, दूसरे विकेट के लिए, एलएसजी बनाम आरसीबी, 2025)

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत का प्रतिशत: 20% (2 जीत; 8 हार)

पहली पारी का औसत स्कोर: 154

पहली पारी में जीत का औसत स्कोर: 172
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में बनने वाले रिकॉर्ड्सध्रुव जुरेल आईपीएल में 50 छक्कों से 4 छक्के दूर हैं
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 50 छक्कों से 6 छक्के दूर हैं
रियान पराग आईपीएल में 50 कैच से 4 कैच दूर हैं
शिमरोन हेटमायर आईपीएल में 100 छक्कों से 5 छक्के दूर हैं
रियान पराग आईपीएल में 100 छक्कों से 9 छक्के दूर हैं
रवींद्र जडेजा टी20 में 150 छक्कों से 9 छक्के दूर हैं
रियान पराग टी20 में 200 छक्कों से 8 छक्के दूर हैं
रवींद्र जडेजा आईपीएल में 250 चौकों से 2 चौके दूर हैं
जोफ्रा आर्चर टी20 में 250 विकेट से 4 विकेट दूर हैं
दासुन शनाका टी20 में 300 छक्कों से 3 छक्के दूर हैं
वैभव सूर्यवंशी 2 रन दूर हैं आईपीएल में 500 रन
ध्रुव जुरेल टी20 में 1000 रन बनाने से 35 रन दूर हैं
वैभव सूर्यवंशी टी20 में 1000 रन बनाने से 53 रन दूर हैं

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »