Abhishek Sharma के लिए फैन गर्ल का क्रेज, टीम होटल में अचानक पकड़ा हाथ; VIDEO वायरल
Abhishek Sharma Fan Girl Viral Video: अभिषेक शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन गर्ल उनकी टीम होटल में जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींचती हुईं ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma Fan Girl Video: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की दीवानगी किसी से छिपी हुई नहीं हैं। बेहद ही कम समय में अभिषेक ने बल्ले से ही नहीं, अपने चॉकलेटी लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के कारण लड़कियों के बीच तेजी से क्रश बन गए हैं।
उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं, लेकिन कभी-कभी फैंस अपनी सीमा भी पार कर देते हैं। ऐसा ही एक घटना हाल ही में देखने को मिली, जहां आरआर के खिलाफ मैच से पहले एक फैन गर्ल ने अभिषेक का हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद हैदराबाद के बैटर बेहद नाखुश नजर आए।
Abhishek Sharma का जबरदस्ती फैन गर्ल ने पकड़ा हाथ
वायरल वीडियो उस वक्त की बताई जा रही है, जब अभिषेक टीम होटल से ग्राउंड की ओर जा रहे थे। जब फैन गर्ल ने उनका हाथ पकड़कर उनको अपनी तरफ खींचा तो सुरक्षा टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खिलाड़ी को सुरक्षित वहां से बाहर ले गए।
कुछ यूजर्स फैन गर्ल की इस हरकत को देखकर काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि किसी का कोई हक नहीं है कि किसी प्लेयर की निजी जिंदगी में दखल करें। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोग कैसे और कहाँ से आते हैं?' तो एक दूसरे ने लिखा, 'यह पूरी तरह से गलत है,हाथ पकड़कर मत खींचो।'
यह अभिषेक शर्मा की दीवानगी हैं🤎💜
टीम होटल से जब निकल रही थी अभिषेक शर्मा बाहर निकलते हैं और
एक लड़की जबरदस्ती अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ कर खींचती है
आरआर के खिलाफ खेला गया मैच अभिषेक शर्मा के लिए बेहद यादगार रहा, जहां उन्होंने 29 गेंद में शानदार 57 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी में 1 सिक्स और 11 चौके शामिल रहे। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरआर को 5 विकेटे से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, इस सीजन में अभिषेक शानदार फॉर्म में है और हैदराबाद को 228 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में उन्होंने खूब मदद की। इस सीजन 8 मैच में अभिषेक ने 212 के स्ट्राइक रेट के साथ 380 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन है।