सिर्फ 8,999 रुपये वाले 5G फोन की सेल आज से, 6000mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स
Ai+ Nova 2 5G की पहली सेल 14 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह बजट 5G फोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Flipkart पर उपलब्ध है। इसमें 6.74-इंच HD+ 120Hz डिस ...और पढ़ें

Ai+ Nova 2 5G की पहली सेल आज 14 अप्रैल से।
शुरुआती कीमत 8,999 रुपये, Flipkart पर उपलब्ध होगा।
6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले शामिल।
स्मार्टफोन कंपनी Ai+ ने हाल ही में अपने तीन नए फोन लॉन्च किए हैं जिसमें स्टैंडर्ड Ai+ Nova 2 5G भी शामिल है। इस डिवाइस को पिछले साल के Nova 5G का अपग्रेड बताया जा रहा है। वहीं, आज 14 अप्रैल से इस फोन की पहली सेल शुरू हो रही है। ऐसे में अगर आप भी कोई बजट 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस फोन में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है और यह पिछले मॉडल की तरह ही Unisoc T8200 चिपसेट से लैस है। फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले चलिए इसकी कीमत जान लेते हैं...
Ai+ Nova 2 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो डिवाइस के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली सेल आज 14 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। डिवाइस पर्पल, ग्रीन, पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर में आता है।
Ai+ Nova 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.74-इंच (720 x 1600 पिक्सल) HD+ 120Hz LCD स्क्रीन मिल रही है। साथ ही फोन में 600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में 2.3GHz तक का Unisoc T8200 6nm चिपसेट है जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। फोन को आप 4GB / 6GB RAM, 64GB / 128GB स्टोरेज मिल खरीद सकते हैं।
Ai+ Nova 2 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ और सेकेंडरी कैमरा मिलता है। डिवाइस में LED फ्लैश, 4K 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ मिल रहा है जो 1080p 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
इसके अलावा, डिवाइस में 5G SA/NSA (n1/3/5/8/28/40/77/78 बैंड), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट और 6000mAh की बैटरी मिल रही है।