एक डायल में चेक करें नेटवर्क स्ट्रेंथ और आईफोन हिडन फीचर्स

 एक डायल में चेक करें नेटवर्क स्ट्रेंथ और आईफोन हिडन फीचर्स


iPhone यूजर्स को USSD कोड्स की मदद से सीक्रेट फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं। इन कोड्स से मोबाइल नेटवर्क को लेकर तकनीकी जानकारी, IMEI नंबर, कॉल फॉरवर्डिंग ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple के iPhone में नए फीचर्स एंड्रॉयड के मुकाबले भले देरी से मिलें, लेकिन यूजर्स की सहूलियत के बारे में एपल जितना कर सकता है वह हर बार कम लगता है। एपल डिवाइसेस के सॉफ्टवेयर यूजर्स की सेफ्टी और बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। आईफोन की बात करें तो एक सेटिंग मेन्यू के पीछे काफी हिडन फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को कोड का इस्तेमाल करना होता है।


इन कोड को टेक्नोलॉजी की भाषा में इन कोड्स को तकनीकी भाषा में USSD (Unstructured Supplementary Service Data) कहा जाता है। इसके लिए डायलर ओपन करना होता है। यहां हम आपको आईफोन के कुछ ऐसे ही सीक्रेट कोड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप आईफोन के हिडन फीचर्स एक्सेस कर सकते हैं।

फील्ड टेस्ट मोड

कोड: *3001#12345#*
इस कोड की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल नेटवर्क की टेक्नीकल इन्फॉर्मेशन देख सकते हैं। आईफोन को मिलने वाले सिग्नल की स्ट्रेंथ चेक करने के साथ-साथ टावर्स की सेल इन्फॉर्मेशन भी देख सकते हैं। इस कोड से मोबाइल नंबर और नेटवर्क कैरियर की भी जानकारी मिलती है।

IMEI नंबर

कोड: *#06#
यह कोड एंड्रॉयड हो या आईफोन दोनों के लिए एक जैसा ही है। इसे डायल करने पर यूजर्स अपने डिवाइस का IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर पता कर सकते हैं। यह नंबर आईफोन के चोरी होने पर उसे ब्लॉक करने, ट्रेस करने के काम आता है।



कॉल फॉरवर्डिंग

कोड: *#21#
अगर आपको यह पता करना है कि आपकी कॉल किसी और नंबर पर फॉरवर्ड तो नहीं है। यह पता लगाने के लिए आपको इस कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस कोड के जरिए न सिर्फ कॉल बल्कि, डेटा और मैसेज फॉरवर्ड है या नहीं इसका भी पता लगा सकते हैं।

कॉल वेटिंग

कोड: *#43#
आपके डिवाइस में कॉल वेटिंग फीचर एक्टिवेट है या नहीं ये चेक करने के लिए इस सीक्रेट कोड का यूज कर सकते हैं।

कॉल वेटिंग, और फॉरवर्डिंग से जुड़े कुछ सीक्रेट कोड अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क पर कुछ अलग रिजल्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही संभव है कि कुछ कोड काम न करें। क्योंकि अक्सर टेलीकॉम कंपनियां इनमें बदलाव करती हैं या इन्हें डिसेबल भी रखती हैं। इसके साथ ही हमारी सलाह रहेगी कि किसी भी अनजान कोड को डायल करने से बचें। कुछ कोड से फोन की सेटिंग रिसेट हो सकती हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »