Vivo के 50MP सेल्फी कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6,500 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग भी
वीवो V60 स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट शानदार डिस्काउंट दे रहा है। इसकी असल कीमत ₹41,999 है, जिस पर ₹8,012 की फ्लैट छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स के साथ यह और ...और पढ़ें

Vivo के 50MP सेल्फी कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6,500 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग भी
इस साल की शुरुआती में कंपनी ने अपनी V सीरीज का नया Vivo V70 लॉन्च किया था, जिसके बाद अब पुराने वाले Vivo V60 पर फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोई अच्छा मिड-रेंज डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
बैंक डिस्काउंट के साथ तो इस फोन की कीमत और भी ज्यादा आकर्षक हो जाती है। हालांकि मिड-रेंज सेगमेंट में कौन-सा फोन लें? ये सवाल हर किसी को परेशान कर देता है क्योंकि इस रेंज में कई डिवाइस उपलब्ध हैं।
इसमें iQOO Neo सीरीज के फोन, OnePlus Nord रेंज, Samsung Galaxy A लाइन और Redmi Note रेंज जैसे कई डिवाइस उपलब्ध हैं लेकिन अभी वीवो के V60 डिवाइस पर मिल रही डील काफी शानदार लग रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
Vivo V60 पर डिस्काउंट ऑफर
Vivo V60 की भारत में असल कीमत वैसे तो 41,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी Flipkart इस डिवाइस पर 8,012 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जो काफी शानदार डील लग रही है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,700 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं।

वहीं, अगर आप पूरी पेमेंट एक बार में नहीं करना चाहते हैं, तो आप EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जिसके लिए आपको 24 महीनों तक हर महीने सिर्फ 1,664 रुपये देने होंगे। यानी आप एक आसान EMI पर भी इस फोन को अपना बना सकते हैं।
Vivo V60 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस डिवाइस में 6.77-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का स्मूथ रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है और इसकी ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकती है। फोन में दमदार स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
Vivo V60 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ZEISS-बैकेड ट्रिपल रियर कैमरा है। डिवाइस में OIS के साथ 50 MP का प्राइमरी कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो लेंस और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 50 MP सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।