Vaibhav Suryavanshi कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा...', RCB के स्टार खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान

 Vaibhav Suryavanshi कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा...', RCB के स्टार खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान



Vaibhav Suryavanshi: एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आरसीबी के स्टार जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि ...और पढ़ें





'Vaibhav Suryavanshi कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा...'


एबी डिविलियर्स ने वैभव की तारीफ में बांधे पुल


जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया


जितेश शर्मा ने मजाकिया अंदाज में वैभव को मैदान के बाहर अनप्रोफेशनल बताया


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Jitesh Sharma: वैभव सूर्यवंशी, एक ऐसा नाम, जिसने बेहद ही कम उम्र में, कम समय में जो अपनी बैटिंग से जलवा बिखेरकर हर किसी के दिलों में अपनी जगह बनाई। विश्व क्रिकेट में वैभव की बैटिंग की तुलना क्रिस गेल से होने लगी है। यहीं, नहीं हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वैभव ने गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी जिक्र किया था।


अब आईपीएल के 19वें सीजन से पहले हर किसी की नजरें वैभव पर बनी हुई है, जिन्होंने पिछले सीजन में धमाकेदार बैटिंग कर विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया था। ऐसे में इस बार वैभव कैसा परफॉर्म करेंगे ये देखने लायक होगा।
इस बीच टूर्नामेंट से पहले आरसीबी के स्टार जितेश शर्मा ने वैभव के फ्यूचर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। उनका मानना है कि ये युवा खिलाड़ी अपने करियर में कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा। जितेश का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jitesh Sharma ने Vaibhav Suryavanshi को लेकर क्या कहा?

दरअसल, एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात कही।इस दौरान जितेश के साथ बातचीत के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने वैभव की मैच्योरिटी और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने अपने खेल को संभाला है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा,

वो एक महान खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें अंडर-19 के दौरान देखा था। आईपीएल और बड़ी लीग क्रिकेट में खेलने के बाद उन्होंने अपने खेलने के तरीके को नहीं बदला, लेकिन वह उस विश्व कप में जिस तरह से खेले उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ, बहुत पेशेवर। वह अपनी उम्र के हिसाब से अविश्वसनीय रूप से मैच्योर हैं।

वैभव सूर्यवंशी


उन्होंने आगे कहा,


मैं उसके खेलने के तरीके के बारे में बात कर रहा हूं। वह अपने गेम प्लान पर कायम रहा। उसने वैसे ही खेला जैसे उसने आईपीएल में खेला था। उसने किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं की। वह गेंदबाजों के खिलाफ अहंकारी नहीं था। लेकिन वह प्रोफेशनल बन जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी


वहीं, दूसरी ओर जितेश शर्मा एबी डिविलियर्स की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने उनके ऑफ-फील्ड रवैये को लेकर हल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वैभव अभी पूरी तरह प्रोफेशनल नहीं हैं। जितेश के मुताबिक, वह उन्हें बार-बार समझाते हैं कि रात में आइसक्रीम न खाया करें, लेकिन वैभव उनकी बात नहीं मानते हैं।


जितेश ने ये बात मजाक में भले ही कही हो, लेकिन इससे एक बड़ा हिंट मिलता है। कम्र उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए अनुशासन, फिटनेस और खानपान बेहद जरूरी हो जाता है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »