भारत से UK जा रही इंडिगो फ्लाइट ने अचानक इथियोपिया सीमा से लिया यू-टर्न, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

 भारत से UK जा रही इंडिगो फ्लाइट ने अचानक इथियोपिया सीमा से लिया यू-टर्न, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग



दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 इथियोपिया सीमा के पास से यू-टर्न लेकर वापस दिल्ली लौट आई। विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड ...और पढ़ें






दिल्ली-मैनचेस्टर इंडिगो फ्लाइट ने इथियोपिया सीमा से लिया यू-टर्न (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

इंडिगो फ्लाइट 6E33 ने दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरी


इथियोपिया सीमा के पास से विमान ने अचानक यू-टर्न लिया


विमान की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग हुई, कारण अज्ञात


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से मैनचेस्टर जा (UK) जा रही इंडिगो की फ्लाइट यू टर्न लेकर वापस आ गई और दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिग की। इंडिगो की फ्लाइट 6E33 इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचकर अचानक बीच हवा से वापस मुड़ गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।


इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान इथियोपिया की सीमा के निकट हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक यू-टर्न (वापस मुड़ गया) हो गया। इसके बाद विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश लिया।
बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर का उपयोग करके संचालित फ्लाइट 6E33 नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के मैनेचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी।

फिलहाल यू-टर्न का कारण पता नहीं चल पाया है कि क्यों वापस आई। एयरलाइन अधिकारियों ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »