रांची में रसोई गैस की कमी से शहरवासी परेशान, गोदाम के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइने
रांची में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कमी से उपभोक्ता परेशान हैं। कीमत बढ़ने के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं। कई ल ...और पढ़ें
-1773036239763_v.webp)
कृष्णापुरी अमरवती कालोनी में रविवार को गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार l फोटो जागरण
शहर में घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार से गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है।
रविवार को शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़े रहे, तब जाकर उन्हें गैस मिल सकी। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
कुछ जगहों पर तो गैस खत्म होने के कारण कई लोग बिना सिलेंडर लिए ही लौट गए। वहीं कई लोग मोटरसाइकिल पर सिलेंडर लेकर अलग-अलग जगहों पर गैस की तलाश करते भी दिखे।
होटल और कैंटीन पर भी असर
कामर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर होटल, ढाबा, माल और कैंटीन संचालकों पर भी पड़ रहा है। कई व्यवसायियों का कहना है कि उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में छोटे होटल और खाने-पीने के कारोबार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
गोदाम से लेने पर भी वसूला जा रहा डिलीवरी चार्ज
कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें एजेंसी के गोदाम से खुद गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनसे डिलीवरी चार्ज वसूला जा रहा है, जो गलत है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
अमरावती कालोनी में गैस लेने वालों की लंबी कतार
गैस सिलेंडर लेने के लिए सबसे अधिक भीड़ कृष्णापुरी के अमरावती कालोनी में देखने को मिली। यहां बड़ी संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर कतार में खड़े नजर आए।
लोग बढ़ी हुई गैस कीमत और सिलेंडर की कमी को लेकर आपस में चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ गैस की कीमत बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर पर्याप्त मात्रा में गैस भी नहीं मिल रही है।
25 दिनों बाद लोगों को मिल रहा दूसरा सिलेंडर
उपभोक्ताओं ने बताया कि नया नियम लागू होने के बाद एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर करीब 25 दिनों के बाद ही मिल पा रहा है। इतने लंबे अंतराल के कारण कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि जिन घरों में संयुक्त परिवार रहता है, वहां गैस जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर खरीदने की नौबत आ सकती है।
लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा एलपीजी गैस सिलेंडर
गैस की कमी के कारण कई इलाकों में एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी भी बंद कर दी गई है। जब उपभोक्ता एजेंसी के नंबर पर फोन कर जानकारी लेते हैं तो उन्हें चिन्हित स्थानों से गैस सिलेंडर लेने की सलाह दी जाती है।
कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि कई बार समय बीत जाने के बाद ही घरों तक गैस की डिलीवरी हो रही है। इससे लोगों में एजेंसी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अमरावती कालोनी में भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े थे। कई लोग गैस खत्म होने के कारण वापस भी लौट गए। लोगों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। -ललन सिंह, अमरावती निवासी।
एजेंसी वाले घर तक गैस नहीं पहुंचा रहे हैं। हमें खुद गोदाम जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद डिलीवरी चार्ज भी लिया जा रहा है। यह उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी कतार लग रही है। लोग परेशान रह रहे हैं। - गुलसन कुमार, कृष्णापुरी निवासी।
शहर में गैस सिलेंडर की कमी से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह से लाइन में लगने के बाद दो घंटे में सिलेंडर मिला। पहले घर तक गैस पहुंच जाती थी, लेकिन अब खुद जाकर लेना पड़ रहा है। सरकार को इस समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए। - परमेश्वर बड़ाईक, द्वारिकापुरी निवासी।