RCB को बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में फंसे Yash Dayal नहीं खेलेंगे IPL 2026; मिलती रहेगी फीस

 RCB को बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में फंसे Yash Dayal नहीं खेलेंगे IPL 2026; मिलती रहेगी फीस



IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे। हेड ऑफ क्रिकेट मो बॉबट ने पुष्टि की कि वो निजी कारणों क ...और पढ़ें





IPL 2026 से बाहर हुए Yash Dayal


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yash Dayal Ruled out of IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पुष्टि की है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल 2026 में वो खेलेंगे नहीं, लेकिन वो फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बने रहेंगे। ये फैसला उन पर लगे गंभीर आपराधिक मामलों और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच आया है।

IPL 2026 से बाहर हुए Yash Dayal

दरअसल, आरसीबी के ट्रेनिंग सेशन में भी यश दयाल की गैरमौजूदगी के बाद ये रूमर्स उठने लगे थे कि फ्रेंचाइजी उन्हें शायद मौका नहीं देगी। अब ये कंफर्म हो गया है कि आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में यश दयाल नहीं खेलेंगे। आरसीबी के डायरेक्टर मो बॉबट ने साफ शब्दों में कहा कि यश दयाल फिलहाल एक निजी परिस्थिति से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि दयाल अभी भी आरसीबी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »