PM मोदी के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि; सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार च ...और पढ़ें

पीएम मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड। (फाइल फोटो)
PM मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख का रिकॉर्ड तोड़ा।
पवन चामलिंग के 8,930 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
गुजरात सीएम और पीएम के रूप में 8,931 दिन पूरे किए।
नई दिल्ली। भारतीय राजनीतिक के लिए आज रविवार (22 मार्च, 2026) का दिन खास है और ये इतिहास में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए, भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अब सरकार के प्रमुख के तौर पर सार्वजनिक पद पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल शामिल है। यह एक दुर्लभ और असाधारण उपलब्धि है, जो दशकों की निरंतर जनसेवा और नेतृत्व को दर्शाती है।
पीएम मोदी के बारे में गौर करने वाली बातगुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे अनुभव वाले प्रधानमंत्री।
स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री।
लगातार तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) के विजेता।
अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण पर आधारित एक मील का पत्थर। आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 8,931 दिन- पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के तौर पर-'राष्ट्र-सर्वोपरि' शासन, कार्यों में शुचिता और प्रत्येक नागरिक की निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं। अभूतपूर्व विश्वास और बेमिसाल सेवा पर निर्मित एक अद्वितीय विरासत।"
'मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदला'
अमित शाह ने यह भी कहा, "मोदी जी की दशकों की सेवा ने अपने आप में एक युग का निर्माण किया है। चाहे वह गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो। मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है।"
गृह मंत्री ने कहा, "इस नए भारत को गढ़ने के लिए जीवन भर के प्रयास की जरूरत थी और पीएम नरेंद्र मोदी ने वह प्रयास किया। 24 साल से भी ज्यादा समय तक बिना एक भी छुट्टी लिए देश और उसके लोगों की सेवा करना, उनके अटूट समर्पण का ही प्रमाण है। इसी वजह से उन्हें लोगों से इतना अभूतपूर्व स्नेह मिला। तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर। लोगों का उन पर भरोसा, स्नेह और समर्थन, हर गुजरते दिन के साथ और भी बढ़ता गया है।"