अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड, आज से बदल गए नियम
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव आया है। अब केवल आधार कार्ड के आधार पर नया पैन नहीं बनेगा। आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, वो ...और पढ़ें

PAN Card New Rules 2026: अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड, आज से बदल गए नियम
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के नए नियम लागू।
केवल आधार से अब पैन कार्ड नहीं बनेगा।
अतिरिक्त दस्तावेज और आधार से नाम मिलान अनिवार्य।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो रहा है। अब अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो सिर्फ आधार कार्ड के बेस पर आप आवेदन नहीं कर सकेंगे। जी हां, सरकार ने इस प्रोसेस को और सख्त और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
सिर्फ आधार से नहीं बनेगा पैन कार्ड
आज से लागू हुए नए नियमों के तहत अब पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते टाइम आधार कार्ड के साथ एक्स्ट्रा डाक्यूमेंट्स देने होंगे। अब आपको इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट भी देना होगा, या तो आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा।
नहीं तो आप 10वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट भी अप्लाई करते वक्त दे सकते हैं। इस बदलाव का मकसद फर्जी पहचान और गलत जानकारी के आधार पर बन रहे पैन कार्ड पर रोक लगाना है।
पुराने PAN आवेदन फॉर्म भी हुए बंद
सरकार ने आज से पुराने पैन एप्लीकेशन फॉर्म को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। अब पुराने फॉर्म के जरिए न नया पैन कार्ड बन सकेगा और न ही पुराने पैन में कोई सुधार किया जा सकेगा। नई प्रोसेस के तहत अब सिर्फ अपडेटेड फॉर्मेट में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
नाम को लेकर भी सख्ती
इतना ही नहीं आज से पैन कार्ड में नाम वही दर्ज होगा जो आपके आधार कार्ड में है। इसका मतलब है कि अगर आपके आधार में नाम गलत है या अलग है, तो पहले आपको उसे अपडेट करवाना होगा, तभी आपका पैन आवेदन स्वीकार किया जाएगा।