फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के मामले में कौन है बेहतर ऑप्शन?

 फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के मामले में कौन है बेहतर ऑप्शन?


Apple ने अपना नया iPhone 17e लॉन्च किया है, जिसकी सीधी टक्कर Google Pixel 10a से है। iPhone 17e में A19 चिप और Apple Intelligence है, जबकि Pixel 10a म ...और पढ़ें





 Apple ने अपना लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर हाल में लॉन्च हुए Google Pixel 10a से होनी है। एपल के लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone 17e में कंपनी ने इस बार iPhone 17 वाला A19 चिपसेट दिया है। यह एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आता है। गूगल के पिक्सल 10ए स्मार्टफोन में भी एडवांस एआई फीचर्स मिलते हैं। यहां हम आपको इन दोनों मॉडल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का कम्प्येर कर रहे हैं।

iPhone 17e vs Pixel 10a
फीचर आईफोन 17e (iPhone 17e)पिक्सल 10a (Pixel 10a)शुरुआती कीमत 64,999 रुपये 49,999 रुपये
डिस्प्ले 6.1-इंच OLED 6.3-इंच OLED
रिफ्रेश रेट 60Hz 60-120Hz
रियर कैमरे 48MP मेन (f/1.6) 48MP मेन (f/1.7), 13MP अल्ट्रावाइड (f/2.2)
फ्रंट कैमरे 12MP सेल्फी (f/1.9) 13MP (f/2.2)
चिपसेट एप्पल A19 (Apple A19) टेंसर G4 (Tensor G4)
स्टोरेज 256GB, 512GB 128GB, 256GB
बैटरी उपलब्ध नहीं (N/A) 5,100 mAh
चार्जिंग 20W वायर्ड, 15W वायरलेस (MagSafe के साथ) 30W वायर्ड, 10W वायरलेस
आईपी रेटिंग IP68 IP68
साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 मिमी 153.9 x 73 x 9 मिमी
वजन 169 ग्राम 183 ग्राम

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी

iPhone 17e के डिजाइन iPhone 14 से मिलता जुलता है। इसमें कंपनी ने 6.1-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया गया है। एपल ने डिस्प्ले को अपग्रेड करते हुए Ceramic Shield 2 का सपोर्ट दिया है। बात करें Pixel 10a की तो कंपनी ने इसके रियर पैनल में चेंज करते हुए डुअल कैमरा सिस्टम दिया है और वाइजर बंप रिमूव कर दिया है। इसमें 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। लुक के मामले में ग्लास बैक के साथ आईफोन ज्यादा प्रीमियम लगता है।
डिस्प्ले

iPhone 17e में कंपनी ने 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है, जो 2026 में आउट डेटेड है। हालांकि, यह Super Retina XDR पैनल है, जो शानदार कलर-एक्यूरेसी के मामले में बेस्ट ऑप्शन है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जो आउटडोर कंडीशन में भी बेहतर विजिबिलिटी ऑफर करता है।





Pixel 10a में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Actua डिस्प्ले दिया है। यह आईफोन 17ई के मुकाबले स्मूद स्क्रॉलिंग और एनीमेशन ऑफर करता है। इसके साथ ही ब्राइटनेस के मामले में यह बेहतर है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।


परफॉर्मेंस और एआई

iPhone 17e में कंपनी ने A19 चिप दिया है। यह चिपसेट iPhone 17 में भी दिया गया था। 3nm प्रोसेस पर बना यह चिप बेस्ट परफॉर्मेंस और इफिशिएंसी ऑफर करता है। एपल का यह अफोर्डेबल मॉडल Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है।


Google Pixel 10a में कंपनी ने Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। गूगल का G4 चिप को कंपनी ने Gemini AI के साथ ऑप्टिमाइज किया है। इसमें यूजर्स को Gemini Live और Magic Cue रन दिए गए हैं। गूगल के इस फोन को 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड मिलता है।

कैमरा

Apple iPhone 17e में 48-मेगापिक्सल का सिंगल फ्यूजन कैमरा लेंस मिलता है। एपल का कहना है कि यह “ऑप्टिकल-क्वालिटी” 2x टेलीफोटो मोड का सपोर्ट दिया गया है। यह कैमरा डॉल्बी विजन वाला 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया है।


Pixel 10a में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। Google के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए स्पेशन नाइट साइट फीचर और एआई-पावर्ड एडिटिंग टूल दिए गए हैं।



बैटरी और प्राइसिंग

Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। iPhone 17e की ऑफिशियल बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि इसमें 4005mAh की बैटरी हो सकती है। एपल के आईओएस इफिशिएंसी के साथ फुल डेट बैटरी ऑफर करता है।


कीमत की बात करें तो Pixel 10a के 256जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 49999 रुपये की कीमत में आता है। वहीं, एपल का iPhone 17e का 256 जीबी वाला वेरिएंट 64999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »