NZ vs SA 1st T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, जेसन स्मिथ आउट

 NZ vs SA 1st T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, जेसन स्मिथ आउट




New Zealand vs South Africa LIVE Score: साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।




NZ vs SA 1st T20I LIVE Score


New Zealand vs South Africa 1st T20I LIVE Score Update: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जहां साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था। प्रोटियाज की टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में कप्तानी केशव महाराज करेंगे।


न्यूजीलैंड की अगुवाई नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर के हाथों में है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। प्रोटियाज ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि कीवी टीम को 8 मैचों में जीत मिली है।

NZ vs SA 1st T20I LIVE: जेसन स्मिथ आउट


साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में तीसरा झटका लगा है। जेसन स्मिथ 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Mar 20261:43:07 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: रुबिन हरमन आउट


न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है। रुबिन हरमन 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें काइल जैमीसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Mar 20261:28:31 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: टोनी डी जोर्जी आउट


न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जाकरी फाउल्क्स ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। साउथ अफ्रीका के लिए कॉनर एस्टरहुइजेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रुबिन हरमन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

15 Mar 20261:23:48 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन और टोनी डी जोर्जी क्रीज पर हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बुरी तरह फ्लॉप रही। उन्होंने मात्र 91 रन बनाए हैं और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 92 रनों का लक्ष्य दिया है।

15 Mar 20261:05:03 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड 91 रनों पर सिमटा


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। कीवी टीम 14.3 ओवरों में 91 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे अधिक 26 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3.3 ओवरों में 26 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमैन और कप्तान केशव महाराज ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

15 Mar 202612:54:55 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: जेम्स नीशम आउट


साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम संकटों से घिरी हुई है। टीम ने 83 रनों के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया है। नकोबानी मोकोएना ने कीवियों को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने जेम्स नीशम और जाकरी फाउल्क्स को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नीशम 26, जबकि जाकरी 1 रन बनाकर आउट हुए।

15 Mar 202612:45:04 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: मिचेल सैंटनर आउट


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम संकटों से घिरी हुई दिखाई दे रही है। कीवी टीम ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। केशव महाराज ने ब्लैककैप्स के कप्तान मिचेल सैंटनर को अपना शिकार बनाया है। सैंटनर 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। मेजबान न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम और कोल मैककॉन्ची बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15 Mar 202612:28:46 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन


साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की आधी टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई है। कीवी टीम को ओटनील बार्टमैन और जेराल्ड कोएट्जी ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं बेवन जैकब्स 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर और जेम्स नीशम बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15 Mar 202612:08:59 PM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: टॉम लैथम और टिम रॉबिन्सन आउट


साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी ने डेवोन कॉन्वे के बाद टॉम लैथम को भी मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। लैथम 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद टिम रॉबिन्सन भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। टिम को ओटनील बार्टमैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। कीवी टीम के लिए निक केली और बेवन जैकव्स बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15 Mar 202611:56:00 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: डेवोन कॉन्वे आउट


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। जेराल्ड कोएट्जी ने कीवी टीम को पहले ओवर में ही झटका किया और डेवोन कॉन्वे को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि टिम रॉबिन्सन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

15 Mar 202611:53:16 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर


साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कीवी टीम की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम पारी की शुरूआत कर रहे हैं। तो वहीं साउथ अफ्रीका के लिए जेराल्ड कोएट्जी पहले ओवर में गेंदबाजी करेंगे।

15 Mar 202611:32:53 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11


डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।

15 Mar 202611:31:33 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11


कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।

15 Mar 202611:24:46 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस


साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि ये मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है।

15 Mar 202611:00:22 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: ऐडन मार्करम को आराम


न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद ये सीरीज खेली जानी थी और इसी वजह से ऐसा फैसला किया गया। इसी कड़ी में कप्तान ऐडन मार्करम को भी आराम दिया गया। केशव महाराज टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

15 Mar 202610:32:06 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की टीम


टोनी डी जोर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलाने, नकोबानी मोकोएना।

15 Mar 202610:28:51 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड की टीम


डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जाकरी फाउल्क्स।

15 Mar 202610:28:24 AM

NZ vs SA 1st T20I LIVE: लाइव ब्लॉग


न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल मैच के बाद ये दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »