'वो ठीक हैं', नेतन्याहू की मौत की खबरों पर उनके ऑफिस ने जारी किया बयान; बताया कहां हैं इजरायल के पीएम?

 'वो ठीक हैं', नेतन्याहू की मौत की खबरों पर उनके ऑफिस ने जारी किया बयान; बताया कहां हैं इजरायल के पीएम?



सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निधन की अफवाहें फैलने के बाद उनके कार्यालय ने बयान जारी कर इन्हें फर्जी बताया है। कार्यालय न ...और पढ़ें






इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू। (फाइल फोटो)


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निधन की बात कही जा रही है। इसको लेकर उनके ऑफिस ने बयान जारी कर कहा है कि वह ठीक हैं।

अनादोलू एजेंसी के एक संवाददाता ने दफ्तर से पूछा कि क्या उनके पास सोशल मीडिया पर बढ़ते इन दावों पर कोई बयान है कि "नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है।" इस पर नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा, "ये फर्जी खबरें हैं, प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं।"

सोशल मीडिया पर क्यों उड़ी यह अफवाह?

शुक्रवार को नेतन्याहू ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां देखी हैं, जिससे यह अफवाहें तेज हो गईं कि यह वीडियो एआई-जनरेटेड है।
वीडियो में जब नेतन्याहू अपने हाथ ऊपर उठाते हैं तो छोटी उंगली के बगल में मांस का एक अतिरिक्त टुकड़ा दिखाई देता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह छठी उंगली थी।
'बीबी कहां हैं?'

अमेरिकी रूढ़िवादी राजनीतिक टिप्पणीकार कैंडिस ओवेन्स ने पूछा, "बीबी कहां हैं?" उन्होंने लिखा, "ध्यान दें कि पूरे वीडियो में ब्लैकआउट पर्दा बिल्कुल एक ही पैटर्न में कैसे हिल रहा है, ऐसा लगता है जैसे यह लूप में चल रहा हो। जबकि दोनों झंडे बिल्कुल भी नहीं हिलते। यह एआई का साफ संकेत है।"
हालांकि, इस दावे को एक अन्य यूजर ने खारिज कर दिया, जिसने कहा, "आजकल कई लोग नकली बैकग्राउंड का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि न्यूज ब्रॉडकास्टर। इसका मतलब यह नहीं है कि वह नकली है।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »