Mohsin Naqvi की चेतावनी, PSL को बीच में छोड़कर IPL भागे खिलाड़ी, तो भुगतना होगा अंजाम

Mohsin Naqvi की चेतावनी, PSL को बीच में छोड़कर IPL भागे खिलाड़ी, तो भुगतना होगा अंजाम


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है जो आखिरी समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इं ...और पढ़ें



Mohsin Naqvi ने PSL छोड़ने वालों को दी चेतावनी


PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई गीदड़भभकी


आखिरी मिनट में पीएसएल छोड़कर आईपीएल जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी


दासुन शनाका समेत इन खिलाड़ियों ने पीएसएल से वापस लिया नाम


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी है जो आखिरी समय पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शामिल हो रहे हैं।
Mohsin Naqvi ने PSL छोड़ने वालों को दी चेतावनी

दरअसल, पिछले दो सालों से PSL और IPL की तारीखें आपस में टकरा रही हैं, जिसकी वजह से कई खिलाड़ी IPL को प्राथमिकता दे रहे हैं।

हाल ही में श्रीलंका के दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स का साथ छोड़कर आईपीएल की ओर रुख किया। दासुन को राजस्थान रॉयल्स ने इंजर्ड सैम करन की जगह अपनी टीम में शामिल किया है।

शनाका से पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर केकेआर की टीम में शामिल हुए। ऐसे में अंत समय में पीएसएल को छोड़कर आईपीएल की ओर भागने वाले खिलाड़ियों को लेकर पीसीबी अध्यक्ष का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ये साफ कह दिया है कि बोर्ड इन खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।


मोहसिन नकवी ने कहा कि जो खिलाड़ी आखिरी वक्त पर धोखा देंगे, उन पर नियमों के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा।

पीसीबी अध्यक्ष ने आगे कहा,


पिछले साल कॉर्बिन बॉश पर भी एक साल का बैन लगाया गया था क्योंकि उन्होंने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लिया था। इस बार भी ऐसा ही होगा।


मोहसिन नकवी


नकवी ने कहा कि PSL की तारीखें बदलना मुमकिन नहीं था क्योंकि पूरे साल में कोई और समय खाली नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ खिलाड़ी जा रहे हैं, तो कई बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान आ भी रहे हैं।

PSL से कौन-कौन से खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया?

सिर्फ शनाका और मुजरबानी ही नहीं, बल्कि कई बाकी खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग कारणों से PSL से अपना नाम वापस ले लिया है, जिनमें गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन का नाम शामिल हैं।

बता दें कि इस बार PSL की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, जबकि इसके ठीक दो दिन बाद यानी 28 मार्च से IPL शुरू होने वाला है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »