60 साल तक खेलने की कोशिश करेंगे MS Dhoni, IPL से संन्यास पर माही ने तोड़ी चुप्पी

60 साल तक खेलने की कोशिश करेंगे MS Dhoni, IPL से संन्यास पर माही ने तोड़ी चुप्पी


MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन इवेंट में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेल सकते हैं, जिससे उनके फैंस उत्साहित हो गए। ...और पढ़ें




MS Dhoni ने IPL संन्यास पर तोड़ी चुप्पी


एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी


आईपीएल के 19वें सीजन में खेलेंगे धोनी


60 साल तक खेलने की कोशिश करेंगे माही


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni IPL Retirement: एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैन इवेंट में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं, जिससे उनके फैंस में उत्साह फैल गया। 44 साल के धोनी ने एक्टर शिवकार्तिकेयन के मजाकिया अनुरोध पर जवाब देते हुए कहा कि यह मुश्किल होगा, लेकिन मैं कोशिश कर सकता हूं।

MS Dhoni ने IPL संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, ये घटना 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में हुई, जहां शिवकार्तिकेयन ने आईपीएल 2026 की टीम के साथ मंच शेयर किया और धोनी से संन्यास की बातों को नजरअंदाज करने और पीली जर्सी में खेलना जारी रखने का अनुरोध किया। धोनी के जवाब ने फैंस को खुश कर दिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


धोनी आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं।



पनी कप्तानी में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बनाया है। अब धोनी टीम में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। टीम की कमान अब नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।

IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन होगा?

सीएसके के सीईओ ने साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। धोनी अब टीम में मुख्य खिलाड़ी से ज्यादा एक मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे। मैदान पर वह अब केवल मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी संभालते हैं।

संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों के टीम में आने की चर्चा है। इससे धोनी पर से दबाव कम होगा और टीम को नए सितारे मिलेंगे।


आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में 2026 का सीजन सीएसके के लिए एक नई शुरुआत हो सकता है और धोनी के लिए शानदार विदाई का मौका भी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »