मेयर संजीव सिंह को JDU के पाले में लाने की तैयारी! मंत्री जमा खान ने बढ़ाए दोस्ती के हाथ

 मेयर संजीव सिंह को JDU के पाले में लाने की तैयारी! मंत्री जमा खान ने बढ़ाए दोस्ती के हाथ



पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद मेयर चुनाव 2026 में शानदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद कोयलांचल की राजनीति में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। ...और पढ़ें




बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान के साथ मेयर संजीव सिंह। (जागरण)


संजीव सिंह ने धनबाद मेयर चुनाव 2026 में जीत दर्ज की।


जदयू मंत्री जमा खान संजीव सिंह को पार्टी में चाहते हैं।


भाजपा भी संजीव सिंह के संपर्क में, स्थिति अभी अस्पष्ट।


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने शानदार जीत दर्ज कर मेयर की कुर्सी पर कब्जा किया है। इस जीत के बाद कोयलांचल के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं, जिसमें अब बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने भी सक्रियता बढ़ गई है।


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान लगातार संजीव सिंह के संपर्क में हैं। उन्होंने भी हाल ही में वे धनबाद स्थित सिंह मेंशन पहुंचे और संजीव सिंह को जीत की बधाई दी।

जमा खान ने संजीव सिंह के कार्य करने के तरीके और समाज के हर वर्ग में उनकी लोकप्रियता की सराहना लगातार कर रहे है। जामा ने संजीव को जदयू में आने को लेकर संकेत दिया है।

हालांकि, जब तक संजीव सिंह अपना पत्ता नहीं खोलते है तब तक कयास ही लगेंगे। भाजपा भी लगातार संपर्क में है। प्रदेश कमेटी के सदस्य लगातार इसके संकेत दे रही है। मंत्री जमा खान का बार-बार संपर्क साधना इसी रणनीतिक पहल का हिस्सा माना जा रहा है।
इधर मेयर संजीव सिंह को भाजपा की ओर से दिए गए स्पष्टिकरण के बाद उन्होंने अपना पत्ता नहीं खोला है। कई और दल भी उनके संपर्क में है। ऐसी चर्चा कोयलांचल की राजनीति में तैर रही है।
सिंह मेंशन और जदयू का पुराना नाता

सिंह मेंशन और जदयू का पुराना नाता मेयर व पूर्व विधायक संजीव सिंह के परिवार का जदयू और उसके पूर्ववर्ती स्वरूप (जनता दल) से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है।

मंत्री जमा खान ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई तकनीकी अड़चन नहीं है। संजीव सिंह ने भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय (बागी) चुनाव लड़ा था, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था। हालांकि, जीत के बाद भाजपा के रुख में भी नरमी देखी जा रही है।

भाजपा की ओर से रांची में आयोजित बैठक में रांची नहीं पहुंचे थे। नजदीकियों ने बताया कि उनके पैर में दर्द होने के कारण रांची नहीं गए।

बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने सोमवार को दैनिक जागरण से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू दोनों एनडीए का हिस्सा हैं। इस लिहाज से मेयर संजीव सिंह को जुड़ने के लिए कहा है।


उन से कहा है कि हमसे जुड़ना या संपर्क में रहना कोई विरोधाभास पैदा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ परिवारिक संबंध में है। संजीव सिंह उनके भाई सरीखे हैं। भाई के साथ होने से संगठन को मजबूती ही मिलेगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »