रांची में कांग्रेस के समर्थन में जुटे 37 पार्षद, बोले-पार्टी ही तय करे डिप्टी मेयर का उम्मीदवार

 रांची में कांग्रेस के समर्थन में जुटे 37 पार्षद, बोले-पार्टी ही तय करे डिप्टी मेयर का उम्मीदवार


कांग्रेस ने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर चयन हेतु 37 पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया। पार्षदों ने पार्टी को उम्मीदवार तय करने का आग्रह किया और ...और पढ़ें




रांची में सम्मान समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेता और पार्षद। (जागरण)


कांग्रेस ने रांची डिप्टी मेयर चयन पर पार्षदों की बैठक बुलाई।


37 पार्षदों ने पार्टी को उम्मीदवार तय करने का अधिकार दिया।


पार्षदों ने कांग्रेस के चुने गए प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन का वादा किया।


राज्य ब्यूरो, रांची। रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर के चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में रांची के 37 पार्षदों का जुटान हुआ।

सभी को सम्मानित करते हुए डिप्टी मेयर के चयन को लेकर विचार पूछे गए। इस दौरान पार्षदों ने डिप्टी मेयर के चयन को लेकर अपनी-अपनी उम्मीदों से पार्टी को अवगत कराया।

सूत्रों के अनुसार अधिसंख्य पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी तय करने का आग्रह करते हुए समर्थन करने का वादा किया है।

ज्ञात हो कि रांची नगर निगम के 53 पार्षदों में से 22-23 पार्षदों का समर्थन पाने का दावा कांग्रेस करती रही है। डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कम से कम 27 पार्षदों की जरूरत होगी। इस पद के लिए कांग्रेस के कई नेता अभी से लामबंदी कर रहे हैं।




सोमवार को रांची नगर निगम के पार्षदों की बैठक कांग्रेस पार्टी ने बुलाई थी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्षदों का स्वागत करते हुए झारखंड के विकास के लिए काम करने की जरूरत पर फोकस किया।
जल्द तय हो उम्मीदवार

बैठक के दौरान पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा, सतीश पाल मुंजनी, रविंद्र सिंह, केदार पासवान, कुमार राजा आदि नेताओं की मौजूदगी में पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से डिप्टी मेयर के लिए शीघ्र से शीघ्र उम्मीदवार तय करने का आग्रह किया। बड़ी संख्या में समर्थन करने का भरोसा पार्षदों ने कांग्रेस नेतृत्व को दिया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »