'सिर्फ भगवान का प्लान नहीं...', Gautam Gambhir के 1.4 बिलियन वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 


'सिर्फ भगवान का प्लान नहीं...', Gautam Gambhir के 1.4 बिलियन वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Gautam Gambhir Post: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता, जो उनका कुल तीसरा खिताब है। मुख् ...और पढ़ें





भारत के चैंपियन बनते ही Gautam Gambhir का पोस्ट VIRAL


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया।


टीम की इस शानदार जीत पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला पोस्ट लिखा कि यह सिर्फ किस्मत या भगवान का फैसला (God's plan) नहीं था, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की दुआओं और उनकी मेहनत का नतीजा है। टीम का हर खिलाड़ी असली वर्ल्ड चैंपियन है।
भारत के चैंपियन बनते ही Gautam Gambhir का पोस्ट VIRAL

दरअसल, गौतम गंभीर ने एक्स पर टीम के खिलाड़ियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यह सिर्फ भगवान की योजना (God's plan) नहीं थी, बल्कि यह 1.4 अरब भारतीयों की योजना थी। टीम का हर एक खिलाड़ी असली वर्ल्ड चैंपियन है"। गंभीर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से आग की तरह फैल गया।
ऐतिहासिक उपलब्धियों का अंबार

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस जीत के साथ कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए। भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार दो खिताब (2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया अब दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है जिसके पास तीन टी20 विश्व कप ट्रॉफी (2007, 2024, 2026) हैं। साथ ही भारत अपनी घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना।
गंभीर का 'गोल्डन' कोचिंग करियर

भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है, जिसमें एक बार ही ट्रॉफी शेयर हुई है। वनडे विश्व कप के दो खिताब, चैंपियंस ट्रॉफी 3 बार, 3 बार टी20 विश्व कप इसमें शामिल है। इस दौरान गौतम गंभीर एकमात्र कोच हैं, जिनकी कोचिंग में भारत ने एक नहीं, बल्कि दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है।


अगर टेस्ट फॉर्मेट को छोड़ दिया जाए तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनसे बेहतरीन कोच भारत को शायद नहीं मिला। पिछले 13-14 महीने में गंभीर ने दो बार टीम इंडिया को आईसीसी की ट्रॉफी दिलाई है। दो अलग-अलग कप्तानों के साथ। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुआ और अब सूर्या की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता।

इस तरह कोच गंभीर भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पहले और एकमात्र कोच (चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 विश्व कप 2026) बने।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »