भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनने पर आगबबूला हुए Mohammad Amir, कहा- 'मेरे घर नहीं लाएंगे ट्रॉफी'

 भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनने पर आगबबूला हुए Mohammad Amir, कहा- 'मेरे घर नहीं लाएंगे ट्रॉफी'



भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जीता। भारत के वर्ल्‍ड चैंपिय ...और पढ़ें





 भारतीय टीम ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जीता। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर न्‍यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया।


भारत की जीत से सबसे ज्‍यादा बुरा पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर को लगा, जिनकी भविष्‍यवाणी लगातार तीसरी बार गलत साबित हुई। आमिर ने भारत के वर्ल्‍ड चैंपियन बनने पर नाराजगी जाहिर की और न्‍यूजीलैंड को जमकर फटकार भी लगाई।
आमिर के तीन अनुमान गलत

दरअसल, मोहम्‍मद आमिर ने भविष्‍यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। मगर यह भविष्‍यवाणी गलत निकली। फिर उन्‍होंने कहा कि भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। आमिर का यह अनुमान भी गलत निकला। पूर्व पाक तेज गेंदबाज यही नहीं रुके। उन्‍होंने फिर कहा कि भारत वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी नहीं जीतेगा। यह भी बेअसर साबित हुआ।

गुस्‍से में आमिर ने क्‍या कहा

आमिर से हारना मना है शो पर पूछा गया कि आपकी बातें गलत निकली तो क्‍या कहेंगे। आमिर ने नाराजगी में कहा, 'भारत जीता। ठीक है। वो कप अपने घर ले जाएंगे। वो मेरे घर पर ट्रॉफी लेकर नहीं आएंगे। शाबाश।' आमिर का मानना है कि न्‍यूजीलैंड ने भारत को खिताब परसकर दिया है। उन्‍होंने कहा कि मिचेल सैंटनर ने सही रणनीति नहीं अपनाई, जिसका कीवी टीम ने खामियाजा भुगता।


आमिर ने कहा, 'अनजान तरीके से न्‍यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय देना चाहिए। वो एक ओवर में चार वाइड डाल रहे थे। बहुत खराब गेंदबाजी करके छक्‍के खाए। ऐसा नहीं कि भारत श्रेय पाने की हकदार नहीं, लेकिन मुझे न्‍यूजीलैंड की रणनीति समझ नहीं आई। पहले उन्‍होंने हेनरी को गेंद थमाई। फिर ऑफ स्पिनर को लगाया और फिर हेनरी को गेंद दी। हेनरी ने दो ओवर में 12 रन दिए और अचानक पूरा प्‍लान बदल गया। समझ नहीं आया।'


जब आप जानते हो कि अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहा है तो उसे तुरंत लगाना चाहिए। मगर वो डफी को लेकर आए, जिन्‍होंने अजीब गेंदबाजी की। लोकी फर्ग्‍यूसन मुझे एकदम आम गेंदबाज की तरह रहे। तीन गेंदें वाइड, दो गेंदें ऑफ कटर और फिर एक स्‍लॉट में गेंद- जिस पर लगा छक्‍का। मैं 2004-05 से न्‍यूजीलैंड को फॉलो कर रहा हूं। मैंने कभी उन्‍हें इतने दबाव में नहीं देखा। शायद दर्शकों या फिर फाइनल का दबाव था। मगर अभिषेक शर्मा युवा खिलाड़ी है। उसने पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं किया। वो भी दबाव में थे। मेरा मानना है कि इस तरह के मैचों में मानसिक ताकत खिलाड़ी की मायने रखती है और मेरे ख्‍याल से भारत ने इसे दर्शाया और खिताब जीता।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »