मरियम नवाज पर तंज करना नसीम शाह को पड़ा भारी, पीसीबी ने लिया कड़ा एक्शन

 मरियम नवाज पर तंज करना नसीम शाह को पड़ा भारी, पीसीबी ने लिया कड़ा एक्शन


पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी जिस पर पीसीबी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का ...और पढ़ें





नसीम शाह की मुश्किलें बढ़ीं


नसीम शाह की मुश्किलें बढ़ीं


मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी


पीएसएल में खेल रहे हैं नसीम


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तेज गेंदबाज नसीम शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्हें नोटिस दिया है। नसीम ने बाद में ये पोस्ट हटा ली थी लेकिन फिर भी पीसीबी ने उनसे सफाई पेश करने को कहा है। तेज गेंदबाज ने ये पोस्ट पंजाब की महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लेकर लिखी थी।


नसीम ने अपनी पोस्ट में मरियम पर तंज कसते हुए उन्हें क्वीन कहा था और इसी लेकर पीसीबी भड़क गया है। नसीम इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में रावलपिंडीज के लिए खेल रहे हैं। इस मामले के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।


पीसीबी शुरू की अनुशासत्मक कार्रवाई

पीसीबी ने कहा है कि उसने नसीम के खिलाफ अनुशासनहिनता के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीसीबी ने अपने बयान में कहा, "नसीम शाह को तय समय सीमा में अपना जवाब पेश करना होगा। पीसीबी पेशेवर मानकों, अनुबंध के नियम और खेल की अखंड़ता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"

पीसीबी ने अपने बयान में मामले को या फिर नसीम द्वारा तोड़ गए नियम के तहत क्लॉज का जिक्र नहीं किया है। नसीम पाकिस्तान के उभरते हुए गेंदबाज हैं, लेकिन उनकी हरकत पर पीसीबी कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं।

ये है पूरा मामला

मरियम नवाज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल के पहले मैच में बतौर मेहमान आईं थी और पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उनका स्वागत किया था। पंजाब की मुख्यमंत्री को दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलवाया गया था। इसी को लेकर नसीम ने एक्स पर पोस्ट किया था, "इनका ऐसा सम्मान क्यों किया जा रहा है जैसे लॉर्ड्स पर क्वीन हो।"


मरियम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। उनके खिलाफ जो कमेंट नसीम ने किया था उसे बाद में हटा लिया, लेकिन पीसीबी ने गेंदबाज को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »