मैदान पर उतरते ही ईशान किशन के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर पाया ये काम

 मैदान पर उतरते ही ईशान किशन के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर पाया ये काम


भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल-2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उ ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 की शुरुआत आज से हो रही है। सीजन के पहले मैच में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी युवा बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे क्योंकि पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हैं। किशन जैसी ही मैदान पर उतरेंगे वैसे ही अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लेंगे।


कमिंस को पीठ में चोट है जिसके कारण वह शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, वह टीम के साथ हैं और सफर कर रहे हैं। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी।


नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में कप्तानी करने के साथ ही ईशान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे। वह हैदराबाद के लिए आईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान होंगे। ईशान इस समय 27 साल 253 दिनों के हैं। वहीं वह ओवरऑल फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे। इस मामले में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले नंबर पर है जिन्होंने साल 2018 में 27 साल 244 दिनों के थे। ईशान से पहले शिखर धवन, मनीष पांडे और भुवनेश्वर कुमार वो भारतीय हैं जो आईपीएल में हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं।

विश्व कप में मचाया था धमाल

ईशान किशन उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया था। ईशान लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट्स में उन्होंने दमदार खेल दिखाया और इसी के दम पर तीन साल बाद वापसी करने में सफल रहे थे। उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी। ईशान की कोशिश होगी कि वह उसी फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखें।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »