युजवेंद्र चहल के हाथों का खिलौना हैं शुभमन गिल, रन बनाना कर देते हैं मुश्किल; आंकड़े हैरान करने वाले

युजवेंद्र चहल के हाथों का खिलौना हैं शुभमन गिल, रन बनाना कर देते हैं मुश्किल; आंकड़े हैरान करने वाले

युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया है। गिल, चहल के सामने आते ही कमजोर से नजर आने लगते हैं और इसी कारण पंजाब के कप्तान श्रेयस अय ...और पढ़ें





शुभम गिल फिर बने चहल का शिकार


युजवेंद्र चहल के सामने फिर पस्त हुए शुभमन गिल


आईपीएल-2026 के पहले मैच में कमाल नहीं कर पाए गिल


चहल ने दिखाया फिरकी का कमाल


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल देश का भविष्य माने जा रहे हैं। इसी काराण उन्हें कप्तानी की अहम जिम्मेदारी दी गई। गिल की बैटिंग शानदार है और वह हर फॉर्मेट में अपने आप को साबित कर चुके हैं। हालांकि, एक गेंदबाज के सामने आते ही गिल के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है और गेंदबाज हैं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल।


दोनों इस समय आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं। गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं तो चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में चहल ने एक बार फिर गिल को अपनी फिरकी में फंसा लिया।
क्या कहते हैं आंकड़े?

चहल जब 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो गिल ने उनको आड़े हाथों लेने का विचार किया। यहीं वह गलती कर बैठे। चहल की लेग स्टम्प पर पटकी गेंद को गिल ने डीप मिडविकेट पर खेलने का प्रयास किया। गिल ने बड़ा शॉट मारा लेकिन डीप मिडविकेट पर कूपर कोनोली के हाथों लपके गए। गिल ने 27 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए।



चहल ने टी20 में गिल को नौ पारियों में कुल चार बार आउट किया है। चहल अपनी फिरकी में न सिर्फ गिल को फंसाते हैं बल्कि रन बनाना भी मुश्किल कर देते हैं। गिल ने इन नौ पारियों में चहल के खिलाफ 17.25 की औसत से 69 रन बनाए हैं।

वापसी की कोशिश

गिल को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप-2026 और इससे पहले होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज से उनको बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था और वह प्रभावी भी रहे थे। गिल भारत के लिए टी20 में प्रभावित नहीं कर पाए थे और इसी कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »