एअर इंडिया विमान की हार्ड लैंडिंग, फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में आई दिक्कत; बाल-बाल बचे यात्री

 एअर इंडिया विमान की हार्ड लैंडिंग, फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में आई दिक्कत; बाल-बाल बचे यात्री



हैदराबाद से फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 938 की फुकेट एयरपोर्ट पर नोज-व्हील में दिक्कत के कारण हार्ड लैंडिंग हुई। इस घटना के बाद फुक ...और पढ़ें






 हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग हुई है। ये हार्ड लैंडिंग नोज-व्हील में दिक्कत आने के बाद हुई। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी।


सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद अधिकारियों ने फुकेट एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिया, क्योंकि एयरक्राफ्ट रनवे पर फंस गया है। बोइंग 737-Max8 एयरक्राफ्ट में कितने पैसेंजर थे, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने की पुष्टि

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।" नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है।
सभी यात्री सुरक्षित

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक, फ्लाइट IX 938 ने हैदराबाद से अपने तय समय सुबह 6.20 बजे के बजाय सुबह 6.42 बजे उड़ान भरी और लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 11.40 बजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया।


एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा, "क्रू ने सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल फॉलो किए और गेस्ट को प्लेन से उतार दिया गया।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »