टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच! फिल सॉल्ट ने पहले मैच में ही लपके दो अद्भुत कैच

टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच! फिल सॉल्ट ने पहले मैच में ही लपके दो अद्भुत कैच

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने फील्डिंग में कमाल किया। उन्होंने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन का शानदार कैच ...और पढ़ें




आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला


फिल सॉल्ट ने लपका शानदार कैच


हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन का पकड़ा कैच


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिल सॉल्ट ने कमाल का कैच लपका। उन्होंने बाउंड्री पर ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर आंखों को यकीन नहीं होगा। हेनरिक क्लासेन को भी यकीन नहीं हो रहा था और वे अंपायर से बात करते हुए दिखाई दिए। हैदराबाद के लिए क्लासेन कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके थे।


बेंगलुरु को विकेट की तलाश थी और ऐसे में रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें सफलता दिलाई। इसी के साथ किशन और क्लासेन के बीच चल रही शानदार साझेदारी टूट गई। हालांकि, इस विकेट का पूरा श्रेय सॉल्ट को जाता है क्योंकि उन्होंने बाउंड्री पर खड़े होकर शानदार कैच लपका। उन्होंने पहले मैच में ही बेहतरीन कैच लपकर टूर्नामेंट के बेस्ट कैचों में शामिल होने का दावा पेश किया है।
फिल सॉल्ट ने लपका कमाल का कैच

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने 14वें ओवर में गेंद शेफर्ड को थमाई। पहली गेंद पर स्ट्राइक पर क्लासेन मौजूद थे। शेफर्ड ने बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी की, जिसे विकेटकीपर बल्लेबाज ने मिडविकेट की ओर जोर से मारा, जो बाउंड्री की तरफ काफी ऊंची गई। सॉल्ट विकेट लेते समय गिर गए। एक समय देखने पर ऐसा लग रहा था कि उनका शरीर बाउंड्री से लग गया है। हालांकि, थर्ड अंपायर को रिप्ले में साफ दिखा कि उनकी बॉडी बाउंड्री कुशन से नहीं लगी थी और इसी वजह से थर्ड अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दिया।


आउट दिए जाने के बाद क्लासेन को भी यकीन नहीं हो रहा था। वे बाउंड्री पर खड़े होकर अंपायर से बातचीत करते दिखे। हालांकि, वे अंपायर से क्या बात कर रहे थे, इसको लेकर कुछ पता नहीं है लेकिन शायद शरीर के टच होने को लेकर वे बात कर रहे होंगे।

ईशान किशान का अद्भुत कैच

सॉल्ट ने क्लासेन के कैच के बाद हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन का भी एक शानदार कैच लपका। 16वें ओवर की अभिनंदन सिंह की आखिरी गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की। सॉल्ट एक बार फिर बीच में आ गए और उन्होंने भागते हुए डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपक लिया। ईशान 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »