एमएस धोनी का बाहर होना चेन्नई के लिए बन जाता है काल, जीत के लिए तरस जाती है सीएसके
राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी के बिना चेन्नई की टीम कोई मैच म ...और पढ़ें

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की हार
एमएस धोनी चोट की वजह से नहीं खेल सके मैच
वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट की वजह से नहीं खेल सके। वे आने वाले कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनके बिना चेन्नई की टीम बेहद साधारण दिखाई दे रही है। धोनी के बिना सीएसके मुश्किल से कोई मुकाबला जीत पाती है।
चेन्नई ने धोनी के बिना अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान सिर्फ एक बार उन्हें जीत मिली है। ये आंकड़े 5 बार की विजेता के लिए चिंता का विषय है क्योंकि धोनी बढ़ती उम्र की वजह से आगे अधिक सीजन में नहीं खेल पाएंगे। पिछले कुछ सीजन से पूर्व कप्तान चोट के बावजूद खेल रहे थे, जहां वे इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आ रहे थे। आईपीएल 2026 के कुछ मैचों से वे बाहर हैं और चेन्नई को पहले ही मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा है।
एमएस धोनी के बिना चेन्नई का बुरा हाल
चेन्नई ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 6 मुकाबले धोनी की गैरमौजूदगी में खेले हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ उन्हें एक मैच में जीत मिली है। पहली बार उन्होंने साल 2010 में दिल्ली के खिलाफ धोनी के बिना कोई मुकाबला खेला था और मैच में टीम को जीत मिली थी। हालांकि, उसके बाद अब तक 5 मुकाबले उनके बिना खेले गए हैं और आईपीएल की सबसे सफल टीम को सभी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
धोनी के बिना CSK के मुकाबलेचेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स - 2010 (जीत)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - 2010 (हार)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 2010 (हार)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 2019 (हार)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - 2019 (हार)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - 2025 (हार)
सीएसके की बुरी हार
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों पर सिमट गई थी। इस लक्ष्य को राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के 15 गेंदों पर अर्धशतक के दम पर 12.1 ओवरों में हासिल कर लिया। आरआर ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और सीएसके को हार का सामना करना पड़ा।