धनबाद के सेंद्रा बांसजोड़ा स्कूल में चावल खत्म, बिना मिड-डे-मील खाए के वापस लौटे छात्र

 धनबाद के सेंद्रा बांसजोड़ा स्कूल में चावल खत्म, बिना मिड-डे-मील खाए के वापस लौटे छात्र



धनबाद के मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा में चावल खत्म होने के कारण छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। मंगलवार को चावल खत्म होने के बाद बुधवार ...और पढ़ें




मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा के छात्र। फोटो जागरण


चावल खत्म होने से सेंद्रा बांसजोड़ा स्कूल में एमडीएम बंद।


270 छात्र दो दिन से बिना मध्याह्न भोजन के घर लौटे।


शिक्षा विभाग से आवंटन न मिलने तक भोजन पर संकट।


 धनबाद। मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा धनबाद-दो में बुधवार को छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिला। बिना भोजन छात्रों को घर जाना पड़ा। स्कूल में मंगलवार को ही चावल खत्म हो गया। इसी सूचना विद्यालय प्रबंध समिति ने शिक्षा विभाग को दे दी थी।


इसके बाद भी चावल का आवंटन नहीं और छात्रों को बैरंग लौटना पड़ा। इस स्कूल में पहली से आठवीं में 270 छात्र अध्ययनरत हैं। मध्याह्न भोजन संचालन के लिए स्कूल में प्रतिमाह चार से पांच क्विंटल चावल लग जाता है।


यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों शिवम कुमार, परी बानो, अंजलि कुमारी, सोना, मयंक, अंश कुमार पांडे, जिया कुमारी, कोमल ने बताया कि दो दिन से एमडीएम नहीं मिल रहा है।

बुधवार को भी बिना भोजन किए जाना पड़ रहा है। स्कूल में कई छात्र ऐसे हैं जिनका दोपहर का भोजन स्कूल में ही होता है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत बढ़िया नहीं है।
अधिकारियों को पत्र लिखकर दी जानकारी

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बीईईओ धनबाद एवं डीएसई को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि स्कूल में चावल के अभाव मध्याह्न भोजन का संचालन संभव नहीं है। इसलिए समिति ने यह निर्णय लिया है कि चावल आपूर्ति न होने की स्थिति में एमडीएम बंद रहेगा।

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया चावल खत्म होने के कारण आगे भी छात्रों के भोजन पर संकट है। प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया चावल खत्म हो चुका है।

बीआरसी और जिला शिक्षा विभाग से बात हुई तो कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष प्रखंड को जितना आवंटन होना था कर दिया गया है। अब नहीं होगा।

ऐसे में 31 जनवरी तो मध्याह्न भोजन बंद रहेगा। अप्रैल माह में भी चावल का आवंटन कब होगा, यह भी नहीं पता। कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक बच्चे एमडीएम से वंचित रहेंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »