टी20 विश्व कप 2026 में बल्ले से नाकाम रहने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने बैट की जगह चमचा थाम लिया है। ...और पढ़ें
विश्व कप में नहीं चला बाबर का बल्ला
बाबर आजम ने बनाए थे सिर्फ 91 रन
T20I में बाबर के नाम 4596 रन हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में बल्ले से नाकाम रहने के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने बैट की जगह चम्मच थाम ली है। बाबर आजम ने ईद-उल-फितर के मौके पर किचन में नजर आए और उन्होंने शीर-खुरमा बनाया। उन्होंने इसे अपनी स्वीट ईद सिग्नेचर रेसिपी बताया है। बाबर का यह वीडिया सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच कुछ यूजर्स ने बाबर पर निशाना साधा है।
अब यह ढाबा खोलेगा
बाबर की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अब यह ढाबा खोलेगा। क्रिकेट तो खत्म हो गया इसका। हाल ही खत्म हुए विश्व कप में बाबर का बल्ला नहीं चला था। पाकिस्तान टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। ऐसे में बाबर आजम इन दिनों ब्रेक पर हैं। इंजरी के चलते वह बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज और नेशनल टी20 कप से भी दूर रहे। ऐसे में मिले खाली समय का बाबर पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं।
संन्यास की सलाह भी दी
कई यूजर्स ने बाबर को टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, बेहतर होगा कि कुक बन जाओ और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिताओ। टी20 से रिटायर हो जाओ ताकि पाकिस्तानी क्रिकेट का फ्यूचर बेहतर हो सके। बता दें कि बाबर ने विश्व कप के 6 मैच की 4 पारियों में 91 रन बनाए थे। इस दौरान वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे।
बाबर के नाम सबसे ज्यादा रन
बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर ने 145 टी20 इंटरनेशनल की 136 पारियों में 38.94 की औसत और 128.02 की स्ट्राइक रेट से 4596 बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में अब तक 39 अर्धशतक और 3 शतक लगा चुके हैं।
T20I में सबसे ज्यादा रनबाबर आजम: 4596 रन
रोहित शर्मा: 4231 रन
विराट कोहली: 4188 रन
जोस बटलर: 4037 रन
पॉल स्टर्लिंग: 3895 रन