हिंदू देवी देवता और पर्व त्योहार का अपमान कर रहे सीएम, आदित्य साहू का आरोप- राहुल गांधी की राह पर चल रहे हेमंत

 हिंदू देवी देवता और पर्व त्योहार का अपमान कर रहे सीएम, आदित्य साहू का आरोप- राहुल गांधी की राह पर चल रहे हेमंत


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में दिए गए बयान को आपत्तिजनक बताया है। साहू ने कहा कि सोरेन ने हिंदू देवी-देवत ...और पढ़ें






आदित्य साहू ने लगाया आरोप- हिंदू देवी देवता और पर्व त्योहार का अपमान कर रहे सीएम।


हेमंत सोरेन के बयान को भाजपा ने आपत्तिजनक बताया।


सरकार पर हिंदू विरोधी मानसिकता उजागर करने का आरोप।


राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में हिंदू देवी देवताओं, पर्व त्योहारों पर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। गुरुवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर आदित्य साहू ने कहा कि हजारों वर्षों से सनातन संस्कृति विरोधियों ने हमले किए लेकिन उसे मिटाने में सफल नहीं हो सके।


उन्होंने कहा भारत साधु संतों, मठ मंदिरों,यज्ञ हवन पूजा विधानों का देश है जिसपर गुलामी के दौर में भी राष्ट्रविरोधी ताकतों ने हमले किए और आजादी के बाद अब कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने इसकी जिम्मेवारी ले ली है। झारखंड भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी सरकार पर हमला किया है।


राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे

कांग्रेस पार्टी ने राम के अस्तित्व को नकार दिया, भगवा आतंक का नारा गढ़ा, त्रिशूल को आतंकवाद से जोड़ा। तुष्टिकरण की चाहत में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे।


साहू ने कहा कि बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन हेमंत सोरेन ने जिस प्रकार हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनाया, पूजा पद्धति का उपहास उड़ाया वह अत्यंत निंदनीय है, दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी धर्म, सम्प्रदाय का उपहास उड़ाना सत्ता को शोभा नहीं देता।




(सोशल मीडिया एक्स व एफबी से राज्य सरकार पर हमला।)
कभी दूसरे धर्म पर का अपमान कर देखें

साहू कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समय-समय पर सपरिवार पूजा पाठ करते हैं। लेकिन वोट बैंक और तुष्टीकरण की मानसिकता, सत्ता की लालच ने उन्हें दोहरा चरित्र का नेता बना दिया। उनकी भाषा बदल दी।


उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री अन्य धर्मों की मान्यताओं, उनके पूजा पद्धतियों को अपमानित करके देख लें। कभी मूर्ति का आकार छोटा करने, कभी रामनवमी का झंडा छोटा करने, कभी डीजे नहीं बजाने का आदेश निर्गत कर हेमंत सरकार ने पहले ही अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।


नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित प्रदेश के अन्य भाजपा नेता भी बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में हेमंत के वक्तव्य को मुद्दा बना कर झामुमो व प्रदेश सरकार पर आक्रामक दिख रहे हैं। वहीं जेएएम समर्थक इसे निर्ररथ मुद्दा बता रहे हैं। उनका कहना है, हेमंत राज्य के विकास में निरंतर कार्यरत है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »